{"_id":"67c608967df606860d03cbf4","slug":"3515-missed-the-exam-math-formulas-confused-them-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-122635-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: 3,515 ने छोड़ी परीक्षा, गणित के सूत्रों ने उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: 3,515 ने छोड़ी परीक्षा, गणित के सूत्रों ने उलझाया
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में प्रशासनिक सख्ती के चलते सोमवार को दोनों पालियों की परीक्षाओं से 3,515 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। गणित, जीव विज्ञान सरीखे अहम विषयों की परीक्षाएं संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। छात्रों ने बताया कि गणित के सूत्रों पर आधारित प्रश्नों में थोड़ी परेशानी हुई। जीव विज्ञान के छात्रों ने कहा कि पिछले साल की तुलना में पेपर आसान रहा। वहीं, गणित और जीव विज्ञान के 1,255 छात्रों ने सख्ती के बाद परीक्षा छोड़ दी।
सोमवार को प्रथम पाली में यूपी बोर्ड हाईस्कूल संस्कृत, इंटर जीव विज्ञान व गणित की परीक्षाएं हुईं। नकलविहीन पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए रविवार को ही 18 जिला स्तरीय अधिकारियों की टीमों ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। डीआईओएस सच्चिदानंद पाठक ने बताया कि पहली पाली में इंटर गणित व जीव विज्ञान की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 14,728 के सापेक्ष 1255 विद्यार्थी परीक्षा देने ही नहीं आए।
हाईस्कूल संस्कृत की परीक्षा में पंजीकृत 5,098 विद्यार्थियों में से 300 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, दूसरी पाली में हाईस्कूल संगीत व इंटर चित्रकला और रंजन कला की परीक्षाएं हुईं। संगीत के लिए पंजीकृत सभी 27 बच्चों ने परीक्षा दी। जबकि, चित्रकला व रंजन कला में पंजीकृत 2,112 विद्यार्थियों में 1,952 ने परीक्षा दी है। इस तरह से दोनों पालियों में हाईस्कूल व इंटर के 3,515 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है।
विज्ञापन
हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा आज
-- - मंगलवार को हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा पहली पाली में होगी। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा से पहले हर केंद्र का निरीक्षण किया गया। रात्रिकालीन टीमें भ्रमण पर रही। परीक्षा को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होने पाए इसके निर्देश दिए गए हैं।
बोले विद्यार्थी
-- - जीव विज्ञान की परीक्षा में सवाल अन्य सालों की अपेक्षा सामान्य रहे। कोई ऐसा प्रश्न नहीं रहा जो उलझाने वाला रहा। प्रश्नपत्र के सारे सवाल कोर्स के अंदर से ही रहे। पेपर अच्छा हुआ है। इसलिए परिणाम भी बेहतर आने चाहिए।
- कविता देवी, इंटरमीडिएट, सिराथू
गणित में सूत्रों ने जरूर परेशान किया। लेकिन, कोई सवाल ऐसा नहीं रहा जो कोर्स में कवर नहीं किया गया हो। सवालों को दो-तीन बार पढ़कर हल किया।
- अमित साहू, छात्रा इंटरमीडिएट मंझनपुर