फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पेड़ पर फंदे से लटकती मिली युवक की लाश

पेड़ पर फंदे से लटकती मिली युवक की लाश

Tue, 09 Apr 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
पेड़ पर फंदे से लटकती मिली युवक की लाश
फंदे से लटकती मिली युवक की लाश
विज्ञापन

सैनी कोतवाली क्षेत्र के कोरियों गांव का मामला, जांच में जुटी पुलिस
फोटो नं-23,24
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू/कड़ा। सैनी कोतवाली क्षेत्र के कोरियों गांव में सोमवार सुबह एक युवक की लाश पेड़ से लटकती मिली। इससे पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जाहिर की है।
सैनी के दरियापुर जीता गांव का प्रमोद कुमार (38) पुत्र श्यामबिहारी किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। परिजनों के मुताबिक इन दिनों आग से झुलस जाने के कारण उसकी तबीयत खराब चल रही थी। कोरियों गांव में रहने वाले एक वैद्य से वह इलाज करा रहा था। रविवार को युवक दवा लेने कोरियों जाने की बात कहकर घर से निकला। इसके बाद सोमवार सुबह कोरियों गांव के बाहर एक पेड़ से लटकती हुई उसकी लाश मिली। इसकी जानकारी होते ही पीड़ित परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। परिजनों ने हत्या कर शव फंदे से लटकाए जाने की आशंका जाहिर की है। हालांकि उन्होंने किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। मामले में सैनी इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश तिवारी का कहना है कि पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट में मौत की वजह साफ हो जाएगी। इसके बाद परिवार वाले तहरीर देंगे तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-----
परिजनों की फटकार पर किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के असरावल खुर्द गांव का मामला, मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के असरावल खुर्द गांव में सोमवार सुबह परिजनों की फटकार से नाराज एक किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

असरावल खुर्द गांव की पुष्पा (17) पुत्री कल्लू निषाद गृहस्थी के कामों में मां का हाथ बंटाती थी। बताया जाता है कि सोमवार सुबह माता-पिता ने किसी बात पर उसे डांट दिया था। इसी के बाद तैश में आकर पुष्पा कमरे में पंखे के चुल्ले से लटक गई। कुछ देर बाद किशोरी को फंदे पर लटकता देख परिजनों की चीख निकल पड़ी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर राकेश तिवारी का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है। किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed