{"_id":"5c952f5cbdec2214031bbfbe","slug":"31553280860-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग लगाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, सात जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग लगाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, सात जख्मी
विज्ञापन
रंग लगाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, सात घायल
पिपरी के काठगांव का मामला, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। पिपरी के काठगांव में गुरुवार शाम रंग लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इससे एक महिला समेत सात लोग घायल हो गए। रिपोर्ट लिखकर पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
बताया जाता है कि काठगांव निवासी सुरेश यादव का गुरुवार शाम रंग लगाने को लेकर पड़ोसी संतलाल से विवाद हो गया। देखते ही देखते इनके बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान इनके परिजन लाठी-डंडे से लैश होकर मौके पर आ गए और एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। मारपीट में सुरेश, गुड्डू और सुमित आदि घायल हो गए। वहीं दूसरी तरफ से संतलाल, संजय, दिलीप व विष्णु देवी आदि घायल हैं। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर सभी घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।
--------
गाना बजाने को लेकर तनाव
चायल। पूरामुफ्ती के महगांव में शुक्रवार सुबह गाना बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच तनातनी पैदा हो गई। मौके पर पुलिस पहुंची तो लोग फरार हो गए। साउंड बाक्स गांव के ही जगन्नाथ के दरवाजे पर रखा हुआ था। पुलिस ने जगन्नाथ को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
-----
दो के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई
मंझनपुर। सैनी कोतवाली पुलिस ने दो बदमाशों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर ने बताया कि शाखा निवासी अरुण और राजेश क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन गए थे। कई बार हिदायत देने के बाद भी ये नहीं माने। इसलिए गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करनी पड़ी।