फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   युवक की सिर कूच कर हत्या, बीवी के आशिक समेत तीन नामजद

युवक की सिर कूच कर हत्या, बीवी के आशिक समेत तीन नामजद

Mon, 18 Mar 2019 12:22 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
युवक की सिर कूच कर हत्या, बीवी के आशिक समेत तीन नामजद
युवक की सिर कूंचकर हत्या, तीन लोग नामजद
विज्ञापन

दो साल पहले पत्नी को भगा ले गया था गांव का एक युवक
फोटो नं-1,2,3
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। चरवा कोतवाली क्षेत्र के हौसी गांव में रविवार सुबह खेत में एक मजदूर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। कातिलों ने उसका सिर कूंचकर मौत के घाट उतारा था। मामले में मृतक के पत्नी के प्रेमी समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस जांच कर रही है।
हौसी गांव निवासी ऊदल (35) पुत्र कल्लू सरोज प्रयागराज में मजदूरी करता था। ऊदल के तीन बेटे और एक बेटी है। करीब दो साल पहले उसकी पत्नी प्रेमी के साथ चली गई थी। बच्चे ऊदल के पास ही थे। मजदूरी करके ऊदल परिवार का खर्च चलाता था। बच्चों की परवरिश दादी शांती देवी किया करती थी। शनिवार को ऊदल मजदूरी के लिए प्रयागराज गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। रविवार सुबह गांव के एक खेत में उसकी खून से लथपथ लाश मिली। बताया जाता है कि कातिलों ने सिर कूंचकर उसे मौत के घाट उतारा था। घटना की जानकारी होने पर एसपी प्रदीप गुप्ता, सीओ और चरवा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। ऊदल की मां शांती ने पुलिस को बताया कि दो साल पहल उसके बेटे की पत्नी गांव में रहने वाले प्रेमी बलराम उर्फ दरोगा के साथ भाग गई थी। बच्चों को साथ लेकर नहीं गई थी। कुछ दिनों तक वह प्रेमी के साथ पूरामुफ्ती में किराए का कमरा लेकर रहती थी। इसके बाद कुछ दिन पहले वह गांव में आकर रहने लगी। शांती ने बेटे की हत्या मामले में बलराम उर्फ दरोगा, बलराम के पिता धारा और जलवीर उर्फ ननका के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने बलराम को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी को गांव का ही युवक भगा ले गया था। इसी बात को लेकर रंजिश थी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

---------
धमकी देने का आरोप
मंझनपुर। सरायअकिल कोतवाली पुलिस ने कनैली गांव निवासी धनराज और खरका के राजेश के खिलाफ गबन और पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई चित्रकूट जिले के परदवां निवासी अभिषेक निषाद की तहरीर पर की। अभिषेक का कहना था कि आरोपियों ने उससे 42 हजार रुपये लिए थे। अब वह पैसा वापस कर रहे हैं उल्टा पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
इस्माइलपुर प्राइमरी स्कूल में चोरी
कड़ा (ब्यूरो)। कड़ा कोतवाली के रौजे सैफ इस्माइलपुर गांव स्थित प्राइमरी स्कूल को शनिवार रात चोरों ने निशाना बना लिया। चोर स्कूल में पानी के लिए लगी सबमर्सिबल मोटर, सात टोंटी व रैंप में लगा ग्रिल उखाड़ ले गए। सुबह जानकारी होने के बाद ग्राम प्रधान फुरकान अहमद ने कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी।

-------
युवती को दरोगा ने दिया किराया
सिराथू। शनिवार की रात कस्बे के रेलवे फाटक पर एक युवती खड़ी थी। एसआई कमलेश तिवारी ने पूछताछ की तो पता चला कि उसे प्रयागराज जाना है, लेकिन पर्स चोरी हो जाने के कारण उसके पास किराए के लिए पैसे नहीं हैं। इस पर एसआई ने युवती को दो सौ रुपये देकर उसे सैनी से रोडवेज बस में बैठा दिया।

00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed