फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   स्थलीय निरीक्षण कर शिकायतों का करें निस्तारण

स्थलीय निरीक्षण कर शिकायतों का करें निस्तारण

Tue, 05 Mar 2019 06:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
स्थलीय निरीक्षण कर शिकायतों का करें निस्तारण
स्थलीय निरीक्षण कर शिकायतों का करें निस्तारण
विज्ञापन

मंझनपुर के जिला स्तरीय समाधान दिवस में डीएम ने दिया निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सदर तहसील में मंगलवार को जिला स्तरीय समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सभी विभागध्यक्षों को स्थलीय निरीक्षण के बाद शिकायतों के पारदर्शी निस्तारण का निर्देश दिया। इससे एक ही शिकायत को लेकर पीड़ितों को बार-बार अफसरों का चक्कर न लगाना पड़ेगा। हिदायत दिया कि इसमें किसी तरह की लापरवाही अथवा उदासीनता क्षम्य नहीं की जाएगी। डीएम की मौजूदगी में दूर-दराज से आए 67 लोगों ने अपनी-अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से पांच मामलों का त्वरित निस्तारण कर दिया गया। बाकी शिकायतों के लिए अफसरों को समयसीमा के भीतर गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। भूमि विवाद संबंधी मामलों में डीएम ने पुलिस व राजस्व विभाग की टीम गठित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। समाधान दिवस में एसपी प्रदीप कुमार गुप्ता, डीएफओ ओपी अंबष्ट, सीएमओ डॉ पीएन चतुर्वेदी, पीडी डीआरडीए, एसडीएम सतीश चंद्र समेत अधिकतर जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

चायल में सीडीओ ने सुनी जनता की फरियाद
चायल (ब्यूरो)। स्थानीय तहसील में मंगलवार को आयोजित समाधान दिवस में सीडीओ इंद्रसेन सिंह ने जनता की फरियाद सुनी। अपनी-अपनी समस्या लेकर आए 30 फरियादियों में से दो शिकायतों का निस्तारण किया। औधन निवासी शोभनाथ ने बताया की उसे छह महीने पहले शौचालय बनाने के लिए छह हजार की पहली किश्त दी गई थी। अब दूसरी किश्त नहीं मिलने से उसका शौचालय अधूरा है। सीडीओ ने बीडीओ नेवादा को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। सटई मजरा जलालपुर शाना की संतोषी देवी पत्नी रामबाबू और आशा देवी पत्नी राम सजीवन तथा शाना नीबी निवासी कृष्णचन्द्र पुत्र रामगरीब ने बताया कि पात्रता सूची में नाम होने के बावजूद उन लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नही मिल रहा है। चायल के गिरिया खालसा निवासी चंद्रिका प्रसाद पुत्र रामलखन ने बताया कि उसके घर के बाहर सालों पहले आठ फिट चौड़े खड़ंजा का निर्माण हुआ था। चार पहिया वाहन व ट्रैक्टर आसानी से आते जाते हैं। पर्याप्त जगह होने के बावजूद ग्राम प्रधान शैलेन्द्र कुमार ने गत रविवार बिना किसी कार्ययोजना के रंजिशन उसका चबूतरा तोड़वाकर फिर से खडंजा का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया। विरोध करने पर मारपीट की धमकी दी जाती है। एसडीएम घनश्याम कुमार ने बीडीओ हरीश को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। इस मौके पर नवागत एसडीएम घनश्याम कुमार सीओ राजकुमार त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सिराथू में 43 फरियादियों ने दर्ज कराई शिकायत
सिराथू। एसडीएम ज्योति मौर्या की अध्यक्षता में मंगलवार को सम्पूर्ण समधान दिवस का आयोजन किया गया। दूर-दराज से आए 43 फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियाें के समाने रखी। मौके पर दो मामलों का निस्तारण करा दिया गया। एसडीएम ने बताया कि शेष मामले संबंधित विभाग को भेज कर एक सप्ताह के अंदर समाधान करने का निर्देश दिया गया है। इस मौके पर सीओ सिराथू रामवीर सिंह, तहसीलदार श्याम कुमार, नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो नं-02
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed