फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   जिले के बालू कारोबारियों तक पहुंच सकते हैं ईडी के हाथ

जिले के बालू कारोबारियों तक पहुंच सकते हैं ईडी के हाथ

Sun, 03 Feb 2019 12:19 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
जिले के बालू कारोबारियों तक पहुंच सकते हैं ईडी के हाथ
जिले के बालू कारोबारियों तक पहुंच सकते हैं ईडी के हाथ
विज्ञापन

अवैध बालू खनन का जुटाया जा रहा दस्तावेज
पूर्व में अवैध खनन करने वाले कारोबारियों पर शिकंजा कसने के आसार
मंझनपुर (ब्यूरो)। अवैध बालू खनन की आंच में जिले के कारोबारी भी झुलस सकते हैं। हमीरपुर की तर्ज पर जिले में अवैध खनन का कारोबार करने वालों पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की नजर तिरछी हो गई है। कारोबार में लिप्त लोगों के दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं। जांच हुई तो कई पुराने कारोबारियों की गर्दन फंस सकती है।

जिले में वर्ष 2011 से लेकर 16 तक जमकर अवैध खनन का कारोबार हुआ। शासन में अच्छी पहुंच रखने वाले लोगों ने यमुना में जमकर अवैध खनन किया। मामला न्यायालय में पहुंचने के बाद सीबीआई ने इसकी छानबीन करते हुए दस्तावेज जुटाए, लेकिन मामला ठंडे बस्ते में चला गया है। हमीरपुर समेत कई जिलों में सपा-बसपा शासन काल में हुए अवैध खनन का मामला प्रकाश में आया। मामले में डीएम, आरोपी कारोबारियों से ईडी पूछताछ कर रही है। जिले में हुए अवैध खनन को लेकर भी प्रशासनिक गलियारे में सुगबुगाहट तेज हो गई है। बताया जाता है कि ईडी अवैध खनन करने वाले कारोबारियों के नाम व साक्ष्य जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed