{"_id":"5b86f58942c792464d1bbd03","slug":"31535571337-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर गए गुरुजी, स्कूलों में लगा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल पर गए गुरुजी, स्कूलों में लगा ताला
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ/कर्मचारी/राज्य कर्मचारी/अधिकारी संघ के बैनर तले अध्यापकों ने तीन दिवसीय हड़ताल प्रारंभ कर दिया है। बुधवार को पहले दिन शिक्षकों ने नजदीकी बीआरसी में बैठक कर आगे की रणनीत बनाई। इसके चलते स्कूलों में पठन-पाठन बाधित रहा।
शिक्षक और कर्मचरी लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं। शिक्षकों ने 29 अगस्त से तीन दिवसीय कलमबंद हड़ताल की चेतावनी भी दिया। इसके बावजूद सरकार की तरफ से कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया। नतीजतन पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ/कर्मचारी/राज्य कर्मचारी/अधिकारी संघ के बैनर तले बेसिक शिक्षक हड़ताल पर चले गए। इसके विपरीत माध्यमिक विद्यालय खुले तो पर शिक्षकों ने चाक डाउन हड़ताल रखा। हालांकि द्वितीय बेला में स्कूल बंद कर दिया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष ने चेताया कि उनकी यह हड़ताल 31 अगस्त तक जारी रहेगी।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की कड़ा इकाई ने भी क्षेत्र के समस्त विद्यालयों में 12 बजे के बाद तालाबंदी कर दी गई। इसके बाद शिक्षक पदाधिकारियों ने बीआरसी में धरना दिया। इस मौके पर वर्षा सोनकर, रूबी सोनकर, भांतिका गुप्ता, माया देवी, कमला देवी, भरतलाल, गनेश प्रसाद, बृजभूषण, भोलेंद्र वर्मा, जुबैर अहमद, सत्यम त्रिपाठी, कृष्ण कुमार जायसवाल आदि शिक्षक मौजूद रहे। इसी तरह से कौशाम्बी ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष धर्मेश मिश्रा की अगुवाई में क्षेत्र के शिक्षक हड़ताल पर रहे। हड़ताली शिक्षकों ने बीआरसी पहुंचकर धरना दिया। यहां धरना देने वालों में नागेश्वर कृष्ण पटेल, ओमप्रकाश सिंह, अरुण शुक्ला, लालसिंह, राजकुमार त्रिपाठी, राजेंद्र प्रसाद शुक्ल समेत तमाम शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
आदर्श इंटर कालेज सरायअकिल के शिक्षक भी तीन दिवसीय कलमबंद हड़ताल के चलते बुधवार को पठन-पाठन से दूरी बनाए रखा। कॉलेज इकाई के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्र ने कहा कि 2005 के बाद नियुक्त राज्य कर्मचारियों की पेंशन ब्यवस्था को समाप्त करने से शिक्षकों में नाराजगी है। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने प्रधानाचार्य कृष्णानंद पांडेय को ज्ञापन देकर तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान कर दिया। इस मौकेपर शिवचरन गिरि, प्रसन्न मिश्र, दिनेश मिश्र, प्रदीप कुमार, रामसूरत, गुलाब, मनीष पांडे आदि शिक्षक मौजूद रहे।