फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   मूरतगंज की आधी आबादी को बूंद-बूंद पानी का संकट

मूरतगंज की आधी आबादी को बूंद-बूंद पानी का संकट

Wed, 29 Aug 2018 01:10 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
मूरतगंज की आधी आबादी को बूंद-बूंद पानी का संकट
मूरतगंज (ब्यूरो)। कस्बे के भरवारी रोड पर पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है। पतली पाइप बिछाए जाने से समस्या आ रही है। शिकायत के बाद भी जल निगम मोटा पाइप नहीं बिछवा रहा है। नतीजतन लोग बूंद-बूंद पानी के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन


भरवारी रोड किनारे करीब सौ परिवार घर रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से यहां पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। पल्हाना में बनी पेयजल टंकी से पानी की सप्लाई की जाती है। इसी टंकी से शुकुलपुर, पठन पुरवा, मुजाहिदपुर, जिल्लापर और मूरतगंज को सप्लाई दिया जाता है। सब जगह करीब चार इंच के पाइप से पानी की आपूर्ति होती है, जबकि भरवारी रोड की तरफ ढाई इंच का पाइप डाला गया है। भरवारी रोड में रहने वाले विनोद मोदनवाल, फिरोज अहमद आदि का कहना है चार इंच पाइप लाइन बिछाने के लिए जल निगम के एक्सईएन और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा से मांग की गई थी। इसके बाद भी समस्या का हल नहीं निकला। पेयजल टंकी के ऑपरेटर धर्मेंद्र कुमार का कहना है ढाई इंच पाइप लाइन होने की वजह से पानी का फ्लो नहीं हो पाता। इसके अलावा ज्यादातर लोगों ने वाटर पंप लगा रखा है। पानी चालू होने के बाद पहले गांवों में आपूर्ति पहुंचती है, इसके एक घंटा बाद ही मूरतगंज में पानी चढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed