{"_id":"5b5236bd4f1c1b52748b60e7","slug":"31532114621-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरिंदगी के बाद गला घोटकर विवाहिता की हत्या का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरिंदगी के बाद गला घोटकर विवाहिता की हत्या का प्रयास
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता से 16 जुलाई की रात पड़ोस के एक युवक ने दुराचार किया। इसके बाद गला घोटकर उसकी हत्या का प्रयास किया। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता ने बताया कि उसके पति का निधन हो चुका है। 16 जुलाई की रात गर्मी के कारण वह घर के बाहर सो रही थी। इस दौरान पड़ोसी युवक ने कनपटी पर तमंचा सटाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद गला घोटकर मौत के घाट उतारने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आते देख आरोपी कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित महिला के मुताबिक घटना वाली रात ही उसने स्थानीय पुलिस को तहरीर दी थी, पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़िता ने गुरुवार को एसपी से शिकायत की। एसपी प्रदीप गुप्ता के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर राकेश चौरसिया का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।