{"_id":"5a7af0734f1c1bb2208b7b92","slug":"31518006387-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के बाद विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव के बाद विवाहिता की मौत
Updated Wed, 07 Feb 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। कोखराज इलाके की एक विवाहिता की बुधवार को प्रसव के बाद मौत हो गई। इससे पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। कोखराज के चकिया गांव की पूजा देवी (25) का ब्याह फतेहपुर जिले में हुआ है। इन दिनों प्रसव के लिए वह मायके आई थी। बुधवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे इस्माइलपुर पीएचसी ले गए।
नवजात को जन्म देने के बाद पूजा की हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इससे पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। मौत की खबर पाकर महिला के ससुराल के लोग भी चकिया के लिए रवाना हो गए थे। डॉक्टरों के मुताबिक नवजात की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।