फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   शीतलाधाम में भक्तों ने किया चंद्रघंटा स्वरूप का दर्शन

शीतलाधाम में भक्तों ने किया चंद्रघंटा स्वरूप का दर्शन

Sun, 24 Sep 2017 12:55 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
शीतलाधाम में भक्तों ने किया चंद्रघंटा स्वरूप का दर्शन
शीतलाधाम में भक्तों ने किया चंद्रघंटा स्वरूप का दर्शन
विज्ञापन

तीसरे दिन भी धाम मेें भक्तों का दिन भर लगा रहा तांता
मंझनपुर (ब्यूरो)। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन शीतलाधाम कड़ा में भक्तों ने मां चंद्रघंटा स्वरूप का दर्शन किया। हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने भोर से ही गंगा स्नान कर मां के दरबार में माथा टेकना शुरू किया। यह सिलसिला देर रात पट बंद होने तक चलता रहा।
नवरात्र का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा देवी का है। इस दिन कड़ा स्थित मां शीतला का श्रृंगार मां चंद्रघंटा देवी के रूप में किया गया। जिले के अलावा प्रतापगढ़, फैजाबाद, मिर्जापुर, वाराणसी से भक्तों ने शनिवार को मां के चंद्रघंटा स्वरूप का दर्शन करने के लिए भोर से ही गंगा स्नान शुरू कर दिया था। इसके बाद प्रसाद की टोकरी लेकर जयकारा लगाते हुए दर्शन व पूजन किया। इस दौरान शीतलाधाम कड़ा मां के भक्तों के जयकारे से गूंजता रहा।
विज्ञापन


इनसेट
बच्चों का मुंडन कराने को उमड़ी भीड़
नवरात्र के मौके पर शीतलाधाम कड़ा में बच्चों का मुंडन कराने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शनिवार धाम में दूरदराज से छोटे-छोटे बच्चों को लेकर आए मां के भक्तों ने मुंडन कराया। इस दौरान धाम के नाइयों ने मंडन कराने वाले लोगों से मुंह मांगी धनराशि वसूल की। इन पर स्थानीय पंडा समिति के पदाधिकारियों का कोई नियंत्रण देखने को नहीं मिला। इससे भक्तों को कठिनाई का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
गंगा घाट से देवी दरबार तक रही पानी की किल्लत
शीतलाधाम कड़ा में तीसरे दिन भी आने-जाने वाले भक्तों के लिए प्रशासन पानी का इंतजाम नहीं कर सका। गंगा घाट से लेकर मंदिर परिसर तक कहीं भी पानी के टैंकर का इंतजाम नहीं किया गया। इसके चलते भक्तों को मजबूरी में हैंडपंप का खारा पानी पीना पड़ रहा था। भक्तों की मजबूरी का फायदा स्थानीय दुकानदार भी उठा रहे थे। उनके द्वारा 20 रुपए के बोतल बंद पानी की कीमत 25 रुपये ली जा रही थी। पानी की व्यवस्था न होने से पंडा समाज व प्रशासन के प्रति धाम आने वाले भक्तों में नाराजगी रही।
------------------
स्वास्थ्य सुविधाओं का रहा अभाव
शीतलाधाम कड़ा में शनिवार को नवरात्र के तीसरे दिन तक स्वास्थ्य सेवाओं का इंतजाम नहीं हो सका था। इसके लिए स्थानीय पंडा समाज ने डीएम मनीष कुमार वर्मा से मेला शुरू होने से पहले ही मांग की थी। तीन दिन मेला बीतने के बाद चिकित्सकों की टीम धाम न पहुंचने से स्थानीय लोगों में नाराजगी रही।
-----------------
पूजा पंडाल में उमड़ी भक्तों की भीड़
सरायअकिल (ब्यूरो)। नगर पंचायत सरायअकिल के फकीराबाद मोहल्ले में लल्लू महाजन द्वारा पूजा पंडाल में दुर्गा प्रतिमा स्थापित कराई गई है। यहां पर तीसरे दिन पूजन-अर्चन करने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। दिनभर पूजन-अर्चन होने के बाद मोहल्ले की महिलाओं द्वारा भक्ति गीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

------------------
स्थानीय कलाकारों ने किया भक्ति कार्यक्रम
विकास खंड कौशांबी के म्योहर गांव में दर्जन भर पूजा पंडाल बनाए गए हैं। गांव के शारदा महाजन के दरवाजे पर शिव मंदिर में बनाए गए पूजा पंडाल में शुक्रवार की गांव के कलाकारों द्वारा भक्ति गीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रात एक बजे तक अनवरत चलता रहा। इस मौके पर ग्रामीणों ने भक्तिगीतों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed