फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   3 inter district criminals arrested

सीएससी संचालक से लूटपाट करने तीन अंर्तजनपदीय बदमाश गिरफ्तार

Wed, 22 Dec 2021 06:21 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
3 inter district criminals arrested
चरवा कोतवाली के बिरौली गांव के समीप 14 दिसंबर को गोली मारकर कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालक से एक लाख 70 हजार की लूटपाट करने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से लूटी गई रकम के अलावा संचालक का बैग व बैंक के दस्तावेज, एक बाइक, तीन तमंचा सहित काफी सामान बरामद हुआ है। बुधवार को तीनों बदमाशों के खिलाफ लिखापढ़ी करने के बाद चालान भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ऑफिस में पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी राधेश्याम ने बताया कि पंसौर गांव निवासी भूपेंद्र प्रजापति सीएससी संचालक है। 14 दिसंबर को बिरौली गांव स्थित स्टेट बैंक की शाखा में पैसा जमा करने जा रहा था। इस दौरान मनोहरगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास घात लगाकर बैठे बाइक सवार तीन बदमाश उसके पैर में गोली मारकर एक लाख 70 हजार रुपये नकद व बैंक से जुड़े दस्तावेज लूट ले गए। घटना के खुलासे के लिए सीओ चायल श्यामकांत के नेतृत्व में चरवा इंस्पेक्टर संतोष शर्मा और एसओजी प्रभारी सिद्धार्थ सिंह की टीम को लगाया गया था।
विज्ञापन

आईजी ने लूट करने वाले तीनों बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बुधवार को पुलिस टीम को मालूम चला कि लूट करने वाले बदमाश चरवा के सिरियावां कला मोड़ के पास मौजूद हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायर कर दिया। बाद में पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान जय प्रकाश निषाद निवासी निहालीपुर, महेंद्र साहू निवासी कंदरावां थाना ऊंचाहार जनपद रायबरेली व गोरेलाल पासी निवासी समसपुर चरवा के रूप में हुई है। बदमाशों के पास से लूटा गया 1.70 लाख रुपया नकद, तीन तमंचा कारतूस, एक लैपटॉप, घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक के खुले हुए पार्ट्स, तीन मोबाइल, एक होण्डा साइन बाइक इसके अलावा प्रतापगढ़, कौशांबी व प्रयागराज में की गई लूट की घटनाओं का एटीएम कार्ड, चेकबुक, आधार कार्ड, विभिन्न बैंकों की पासबुक बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रायबरेली जिले के ऊंचाहार कोतवाली अंतर्गत निहालीपुर निवासी जय प्रकाश निषाद के खिलाफ अवैध, असलहा, धोखाधड़ी जैसे छह गंभीर मामले उसी के जिले में दर्ज हैं। फतेहपुर जिले में भी उसके खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज हैं। महेंद्र साहू के खिलाफ फतेहपुर जिले में जानलेवा हमले व अवैध शस्त्र रखने का मामला दर्ज हैं। इसी तरह समसपुर निवासी गोरेलाल के खिलाफ भी कौशांबी व प्रयागराज में अवैध शस्त्र, दुष्कर्म सहित तीन मामले दर्ज हैं।
एसपी राधेश्याम ने बताया कि इन बदमाशों ने प्रतागढ़ के मानिकपुर निवासी एक व्यक्ति का लैपटॉप व बैग सहित नकदी लूटी थी। जिसमें पकड़े बदमाशों के पास से लैपटॉप व बैग बरामद हुआ है। इन्हीं बदमाशों के गैंग ने प्रयागराज के कोरांव में दो लाख 75 हजार की लूट की थी।

पकड़े गए महेंद्र साहू ने बताया कि उसके सिर के बाल धीरे-धीरे झड़ते जा रहे थे। काफी इलाज के बाद भी बाल नहीं उगे। फतेहपुर जिले में उसके खिलाफ सिर्फ दो मुकदमें दर्ज थे।एक चिकित्सक ने बताया कि वह दो लाख की व्यवस्था कर दें तो दोबारा बाल आ सकते हैं। इस बीच उसका संपर्क जय प्रकाश निषाद से हुआ। जय प्रकाश एक बड़े गैंग के लिए काम करता था। यह गैंग सीएससी संचालक व बैंकों से ज्यादा लेनदेन करने वालों की रेकी करता था। गैंग के सदस्य जिस व्यक्ति को शिकार बनाते थे, उसके बराबर पहले अपनी बाइक सटाई जाती थी। फिर चलती बाइक में उसकी चाबी निकाल ली जाती थी। इसके बाद वह लोग नकदी से भरा बैग लेकर भाग निकलते थे। जय प्रकाश ने उसे पैसा देने का लालच दिया तो वह झांसे में आ गया। पैसा जुटा ही रहा था कि जिले में पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed