फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   27993 needy got ration free

27993 जरूरतमंदों को मुफ्त मिला राशन

Thu, 02 Apr 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
27993 needy got ration free
27993 needy got ration free - फोटो : KAUSHAMBI
27993 जरूरतमंदों को मुफ्त मिला राशन
विज्ञापन

नोडल अफसरों ने सामाजिक दूरी बनाकर कराया वितरण
मंडलायुक्त व आईजी ने वितरण व्यवस्था लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। लॉकडाउन के चलते परेशान हो रहे मजदूरों को बुधवार से फ्री राशन मुहैया कराने का काम प्रारंभ हो गया। पहले दिन सरकारी राशन की दुकानों के बाहर लोगों की भीड़ लगी रही। कई स्थानों पर ई-पाश मशीनों की खराबी के कारण वितरण का कार्य प्रभावित रहा। पहले दिन शाम पांच बजे तक जिले के 27993 पात्रों को कोटेदारों ने मुफ्त में राशन मुहैया कराया। तकरीबन हर जगह वितरण के दौरान डीएम की ओर से बनाए गए नोडल अफसर मौजूद रहे। वितरण के समय सामाजिक दूरी का पूरा ख्याल रखा गया। उधर मंडलायुक्त, आईजी के अलावा जिले के सभी अफसर वितरण व्यवस्था का दिनभर जायजा लेते रहे।

लॉकडाउन के दौरान गरीबों, अंत्योदय व पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों, मनरेगा व श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूरों का कामकाज ठप है। इस दौरान उन्हें आर्थिक व राशन के संकट से गुजरना पड़ रहा है। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने कोटे की दुकानों से तीन महीने तक मुफ्त राशन बंटवाने की घोषणा की थी। इसी के तहत बुधवार को जिले की अधिकतर दुकानों में एक साथ वितरण शुरू कराया गया। इसके लिए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने न्याय पंचायत वार नोडल अधिकारियों की तैनाती कर रखा है। पहले दिन सुबह से शाम साढ़े चार बजे तक 27993 लोगों को राशन वितरित किया गया। इसमें 10521 अन्त्योदय, 3582 पात्र गृहस्थी के कार्ड धारक शामिल हैं। इनके अलावा 14103 मनरेगा मजदूर, श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक व दिहाड़ी मजदूर शामिल हैं। वितरण व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न हो इसका जायजा लेने के लिए मंडलायुक्त आर रमेश कुमार, आईजी केपी सिंह ने मूरतगंज ब्लॉक के महगांव व बजहा पहुंचकर वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग व ई-पॉस मशीन का प्रयोग करने से पहले हाथ धुलवाने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed