{"_id":"664942fd0cb6d472a306fa04","slug":"277-polling-parties-will-leave-today-voting-tomorrow-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-111840-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: आज रवाना होंगी 1277 पोलिंग पार्टियां, कल मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: आज रवाना होंगी 1277 पोलिंग पार्टियां, कल मतदान
Sun, 19 May 2024 05:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 19 May 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
ओसा मंडी में पोलिंग पार्टियों को ले जाने वाले वाहनों को पास वितरित करते कर्मचारी। संवाद
कौशाम्बी संसदीय सीट पर 20 मई को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को नवीन मंडी ओसा से 1277 मतदेय स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। बूथों में पार्टियों के पहुंचने पर पीठासीन अधिकारी को फोटो भेजनी होगी। यह फोटो संबंधित अधिकारियों को भेजी जाएगी।
कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें से तीन विधानसभा कौशाम्बी और दो प्रतापगढ़ जिले की हैं। कौशाम्बी जिले की मंझनपुर, सिराथू और चायल विधानसभा के 1277 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां आज (रविवार को) नवीन मंडी ओसा से रवाना होंगी।
वहीं, प्रतापगढ़ जिले की विधानसभा क्षेत्र कुंडा व बाबागंज के 859 पोलिंग पार्टियां एटीएल से रवाना होंगी। नवीन मंडी ओसा परिसर से पोलिंग पार्टियों की रवानगी को लेकर प्रशासनिक अधिकारी शुक्रवार की शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप देते रहे। परिसर में विधानसभा क्षेत्रवार पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए मेज लगाई गई हैं।
विज्ञापन
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में उपस्थिति दर्ज कराने के लिए 15-15 मेज व ईवीएम और वीवीपैट देने के लिए 20-20 मेज लगाई गई हैं। परिसर में पूछताछ केंद्र भी बनाया गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम अरुण कुमार गोंड ने बताया कि रविवार को नवीन मंडी ओसा से मंझनपुर, सिराथू व चायल विधानसभा क्षेत्र की 1277 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। इनमें 5108 मतदानकर्मी शामिल होंगे। मतदान को लेकर बीएलओ संबंधित पोलिंग बूथों से जुड़े मतदाताओं के घर-घर वोटर पर्चियां उपलब्ध करा रहे हैं।
मतदान दिवस के लिए तैनात किए मास्टर ट्रेनर
ईवीएम और वीवीपैट संचालन में तकनीकी समस्या को दूर करने के लिए मतदान दिवस व पोलिंग पार्टी रवानगी के दौरान मास्टर ट्रेनरों को तैनात किया गया है। पोलिंग पार्टी रवानगी के दौरान मास्टर ट्रेनर नवीन मंडी ओसा में विधानसभा क्षेत्र वार तैनात रहेंगे।
वहीं, मतदान दिवस पर मास्टर ट्रेनर तहसीलों व कलक्ट्रेट में बनाए गए कंट्रोल रूम पर तैनात रहेंगे, जिससे कि ईवीएम व वीवीपैट के संचालन में दिक्कत होने पर तत्काल मदद मुहैया हो सके।
विधानसभावार मतदान केंद्र व मतदेय स्थल
-- -- -- -- -- -- -- -
विधानसभा क्षेत्र मतदान केंद्र मतदेय स्थल
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बाबागंज 223 346
कुंडा 221 373
सिराथू 221 418
मंझनपुर 286 454
चायल 225 405
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कुल 1176 1996