फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   2599 candidates left the PET exam

2599 अभ्यर्थियों ने छोड़ी पीईटी परीक्षा

Wed, 25 Aug 2021 05:05 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 25 Aug 2021 05:05 PM IST
सार

इसी तरह दूसरी पाली में पंजीकृत 11129 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 9917 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 1212 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी है। प्रशासन की ओर से पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए केंद्रों पर पर्याप्त इंतजाम किए गए थे।

विज्ञापन
2599 candidates left the PET exam
यूपीएसएसएससी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जिले के 28 परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को पीईटी (प्रारंभिक पात्रता परीक्षा) हुई। इस दौरान जिला एवं पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट बराबर परीक्षा पर पैनी नजर बनाए रहे। दोनों पालियों की परीक्षा में पंजीकृत 22,258 अभ्यर्थियों में से केवल 19,659 ही परीक्षा देने पहुंचे। जबकि 2599 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे पहली पाली की परीक्षा शुरू हुई जो दोपहर 12 बजे तक चली। दूसरी पाली में दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा कराई गई। डीआईओएस एसके मिश्र ने बताया कि पहली पाली में पंजीकृत 11129 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 9742 परीक्षार्थी ही परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 1387 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


इसी तरह दूसरी पाली में पंजीकृत 11129 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 9917 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 1212 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी है। प्रशासन की ओर से पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए केंद्रों पर पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। करीब आधा घंटे पहले परीक्षार्थियों को स्कूल में अंदर प्रवेश दिला दिया गया। मुख्य द्वार पर सघन तलाशी हुई। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे सहित कक्ष निरीक्षकों के साथ ही सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेटों के जरिए निगरानी रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई केंद्रों पर पहुंच डीएम-एसपी ने लिया जायजा
डीएम सुजीत कुमार और एसपी राधेश्याम ने मंगलवार को कई परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर पीईटी परीक्षा का जायजा लिया। वह भरवारी के कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज, नेशनल इंटर कॉलेज भरवारी और भवंस मेहता डिग्री कॉलेज भरवारी तथा ओसा के श्री दुर्गा देवी इंटर कालेज पहुंचे। डीएम ने स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं अन्य संबंधित अधिकारियों से कहा कि परीक्षा कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। यह आयोग की अति महत्वूपर्ण परीक्षा है, जिसे सजगता एवं अनुशासन के साथ संपन्न कराया जाए।


परीक्षा के चलते भरवारी की सड़कों पर लगा जाम
परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों की भीड़ जमा हो गई थी। परीक्षा केंद्रों के बाहर कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं दिखा। लेकिन परीक्षा केंद्रों के अंदर गाइड लाइन का पालन कराया गया। परीक्षा छूटने के बाद दोनों ही पालियों में भरवारी की सड़कों पर जाम लग गया। जगह-जगह परीक्षार्थी और उनके अभिभावक नजर आ रहे थे। मेहता रोड, गौरा रोड, मूरतगंज रोड, मंझनपुर रोड पर जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही। लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed