फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   25 defeated Corona, 15 positives including Vikas Bhawan worker

25 ने दी कोरोना को मात, विकास भवन कर्मी समेत 15 मिले पॉजिटिव

Wed, 14 Oct 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
25 defeated Corona, 15 positives including Vikas Bhawan worker
25 defeated Corona, 15 positives including Vikas Bhawan worker - फोटो : KAUSHAMBI
कोविड के लिहाज से मंगलवार का दिन अच्छा रहा। गुजरे 24 घंटे में 25 संक्रमित कोरोना को मात देने में सफल हुए। इसी के चलते जिले का रिकवरी रेट 91 फीसदी पहुंच गया। वहीं, विकास भवन कर्मचारी समेत 15 नए लोग संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीमें सभी संक्रमितों के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने में जुट गई हैं।
विज्ञापन

सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि संक्रमण की रोकथाम के लिए रोजाना की तरह मंगलवार को भी संयुक्त जिला चिकित्सालय के साथ ही सभी सीएचसी, पीएचसी, विकास भवन एवं कंटेनमेंट जोन में शिविर लगाकर 1508 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई। इनमें से 1004 का एंटीजेन टेस्ट कराया गया। जबकि 504 संदिग्धों का स्वॉब सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए प्रयागराज स्थित लैब भेज दिया गया। विभिन्न माध्यमों से आई जांच रिपोर्ट में विकास भवन के एक कर्मचरी समेत
विज्ञापन

15 लोग पॉजिटिव मिले। संक्रमितों में मूरतगंज व कड़ा क्षेत्र के चार-चार, सिराथू के तीन, कड़ा के दो तथा कौशाम्बी और मंझनपुर क्षेत्र के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। अच्छी बात ये रही कि गुजरे 24 घंटे के भीतर 25 संक्रमित ठीक भी हुए हैं। इस तरह से अब तक मिले 1699 संक्रमितों में 1549 स्वस्थ हो गए। इसी के साथ ही रिकवरी रेट 91 फीसदी पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब तक 23 मरीजों की विभिन्न कोविड अस्पतालों में मौत हो चुकी है। फिलहाल 128 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed