फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   24 unidentified bodies were found in five months

पांच महीने में मिलीं 24 अज्ञात लाशें

Wed, 03 Jun 2015 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी Updated Wed, 03 Jun 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। अज्ञात शव फेंकने का कौशाम्बी अड्डा बन गया है। पांच महीने में ही जिले में 24 अज्ञात लाशें मिल चुकी हैं। इनमें सिर्फ पांच महिलाओं और 3 पुरुषों के शवों की ही शिनाख्त हो सकी है।
विज्ञापन

जिले में आए दिन रेलवे ट्रैक, सड़क किनारे शव मिलते रहते हैं। रविवार को ही अटसराय स्टेशन के समीप ट्रैक पर एक महिला की लाश मिली थी। इसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। तीन दिन पहले ही भरवारी बाजार (रोही) के समीप भी ट्रैक किनारे अज्ञात अधेड़ का शव मिला था। 28 मई को चरवा के चिल्ला शहबाजी गांव के समीप खेत में युवक की लाश मिली थी। इन शवों की भी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन


वर्ष 2015 के बीते पांच महीने में अब तक पुलिस को करीब 15 पुरुष और 9 महिलाओं के शव मिल चुके हैं। पुलिस इन लाशों में से सिर्फ 08 की पहचान कराने में सफल रही है। बता दें कि अज्ञात मिलने वाले शवों की पहचान के लिए पुलिस अफसर थानाध्यक्षों को हिदायत देते रहते हैं। अपनों के लापता होने के बाद से लोग आज भी उनके घर लौटने की राह देखते रहते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed