{"_id":"6920c1b8c986db886e0605cb","slug":"235-lakh-fish-released-into-ganga-kaushambi-news-c-261-1-kmb1028-132660-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: गंगा में छोड़ी गईं 2.35 लाख मछलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: गंगा में छोड़ी गईं 2.35 लाख मछलियां
Sat, 22 Nov 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
गंगा नदी में मछलियों को छोड़ते अधिकारी। संवाद
विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत गंगा नदी के उजिहिनी खालसा घाट पर रिवर रैचिंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड हैदराबाद के सहयोग से उत्तर प्रदेश मत्स्य विकास निगम लिमिटेड की त्रिवेणी हैचरी कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। विभाग इस अभियान में 2.35 लाख भारतीय मेजर कार्प प्रजाति की मछलियों जिसमें रोहू, कतला और नैन की अंगुलिकाओं (80 से 100 मिमी) को नदी में छोड़ा गया।
कार्यक्रम अधिकारी मूरतगंज गिरजेश प्रसाद और जिलाध्यक्ष निषाद पार्टी विजय कुमार निषाद की देखरेख में हुआ। रिवर रैचिंग के बाद गोष्ठी हुई। इसमें जिला मत्स्य अधिकारी पीके शुक्ला ने मत्स्य पालकों, मछुआ समुदाय व स्थानीय लोगों को मत्स्य विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। मौके पर मत्स्य निरीक्षक अभिषेक वर्मा, मत्स्य विकास अधिकारी ब्रजेश सिंह आदि मौजूद रहे।