फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   233 students of Inter left the history exam

इंटर के 233 विद्यार्थियों ने छोड़ दी इतिहास की परीक्षा

Fri, 01 Apr 2022 12:16 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
233 students of Inter left the history exam
मंझनपुर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा को नकल विहीन सपन्न कराने के लिए सख्ती बरती जा रही है। बृहस्पतिवार को दूसरी पॉली में इंटरमीडिट इतिहास की परीक्षा हुई। इसमें 233 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जिलाधिकारी व एसपी ने केंद्रों का औचक निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन

जनपद के 80 परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा व स्टैटिक मजिस्ट्रेटो की निगरानी में बृहस्पतिवार को दूसरी पॉली में इंटर के इतिहास की परीक्षा कराई गई। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। डीएम व एसपी हेमराज मीना ने श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेस ओसा, डीएन स्कूल एंड कालेज चपरीआम, रियाज कालेज उखैयाखास करारी व करारी इण्टर कालेज का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि दूसरी पॉली में संपन्न हुई इतिहास की परीक्षा में 2584 विद्यार्थियों को शामिल होना था। इसमें 2351 ने उपस्थिति दर्ज कराई। 233 ने परीक्षा छोड़ दी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि परीक्षा को शासन की मंशा के अनुरूप संपन्न कराएं। किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। कहीं से कोई शिकायत मिली तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed