फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   23 schools will be rejuvenated with Rs 5.13 crore of Project Alankar

Kaushambi News: प्रोजेक्ट अलंकार के 5.13 करोड़ से 23 स्कूलों का होगा कायाकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
23 schools will be rejuvenated with Rs 5.13 crore of Project Alankar
जीआईसी देवखरपुर में निमार्णाधीन भवन। संवाद
प्रोजेक्ट अलंकार के तहत चार माह से जारी राजकीय विद्यालयों के कायाकल्प में अब तेजी आएगी। शासन ने दूसरी किस्त में 23 स्कूलों के लिए 5.13 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। कार्यदायी संस्था यूपी सिडको अगले सप्ताह से कार्य शुरू कर देगी।
विज्ञापन

जिले में 25 राजकीय माध्यमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। यहां समय के साथ संसाधनों की कमी हो गई है। किसी में भवन तो किसी में शौचालय और फर्नीचर की समस्या है। डीआईओएस ने पिछले वित्तीय वर्ष में प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत इन स्कूलों के कायाकल्प का प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन

इस पर मुहर लगाते हुए शासन ने पहली किस्त के रूप में 5.57 करोड़ रुपये का बजट जारी किया था। इस धनराशि से कार्यदायी संस्था ने काम भी कराया। महेवाघाट व अर्का महावीरपुर में संचालित राजकीय विद्यालय को छोड़कर बाकी के 23 स्कूलों ने धनराशि का उपयोग करते हुए प्रमाण पत्र दिसंबर में डीआईओएस कार्यालय को सौंप दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस ने दिसंबर में ही शासन से दूसरी किस्त के लिए चिट्ठी भेजी थी। अब शासन ने 25 मार्च को जिले में प्रोजेक्ट अलंकार के रुके कार्यों के लिए 5.13 करोड़ रुपये जारी कर दिया है। यह धनराशि डीआईओएस कार्यालय से कार्यदायी संस्था को 28 मार्च को भेज दी गई। अब एक सप्ताह में कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

-----
राजकीय विद्यालयों का निर्माण कार्य धनराशि नहीं होने के कारण बंद था, अब धनराशि मिल गई है। संस्था एक सप्ताह में काम शुरू कर देगी। इसमें सबसे प्रमुख कार्य चहारदीवारी का निर्माण था, जो अब पूरा करा लिया जाएगा।
-राजू यादव, प्रभारी डीआईओएस व प्रधानाचार्य जीआईसी, देवखरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed