फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   प्रदेश में सांप और नेवला का गठबंधन: अनुप्रिया

प्रदेश में सांप और नेवला का गठबंधन: अनुप्रिया

Mon, 22 Apr 2019 07:46 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश में सांप और नेवला का गठबंधन: अनुप्रिया
प्रदेश में सांप और नेवला का गठबंधन: अनुप्रिया
विज्ञापन

सरायअकिल में आयोजित जनसभा में भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के लिए मांगा वोट
अमर उजाला ब्यूरो
सरायअकिल । केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सपा-बसपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यूपी में सांप और नेवले का गठबंधन हुआ है। इससे भाजपा को कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। केंद्रीय मंत्री सोमवार को कौशाम्बी संसदीय सीट के सरायअकिल कस्बे में भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करने आई थीं। कहा कि देश की जनता को तय करना होगा कि वह पाकिस्तान को आंख दिखाने वाला प्रधानमंत्री पसंद करती है या फिर संसद में बैठकर आंख मारने वाले को। केंद्रीय मंत्री ने मोदी सरकार की पांच साल की उपलब्धियां भी गिनाईं। कहा कि सरकार ने गरीबों, महिलाओं, किसानों और मजदूर के हित में तमाम कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया है। भ्रष्टाचार मुक्त शासन की बदौलत लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठा है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की। जनता से अपील किया। सभा को प्रत्याशी विनोद सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पासी, विधायक सदर लालबहादुर, सिराथू विधायक शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, चेयरमैन शिवदानी, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सिंह पटेल, उदयन सिंह, जय सिंह पटेल, संदीप मिश्रा आदि नेताओं ने भी संबोधित किया।
फोटो नं-14,15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed