{"_id":"5c952f4fbdec221424306e33","slug":"21553280847-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़त में दो की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़त में दो की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, तीन घायल
चायल। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के सल्लाहपुर चौकी अंतर्गत आईटीबीपी कैंप के पास शुक्रवार शाम बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। करीब तीन लोग घायल हो गए। इनको एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में भर्ती कराया गया है।
प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के मुबारकपुर कोटवा निवासी टिंकू (30) पुत्र राधेश्याम व राजेंद्र (25) पुत्र शिवपाल शुक्रवार सुबह होली खेलने रिश्तेदार के घर मंदर (पूरामुफ्ती) जा रहे थे। सल्लाहपुर चौकी और धूमनगंज थानाक्षेत्र के बीच आईटीबीपी कैंप के पास सामने से आई बाइक से इनकी बाइक भिड़ गई। इससे दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार पांचों युवक घायल हो गए। बताया जाता है कि ग्रामीणोें ने हादसे की सूचना पुलिस को की। मौके पर पहुंची सल्लाहपुर चौकी पुलिस ने घायलों को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में भर्ती कराया। जहां टिंकू व राजेंद्र की मौत हो गई। घायलों की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है।
-------
नोट- बाकी डिटेल एसआरएन से ही मिलेगी। अन्यथा की स्थिति में कौशाम्बी पुलिस देर शाम पंचनामा के बाद क्लीयर करने की बात कह रही है।
--------
दबंगों ने एक परिवार के सात सदस्यों को पीटा
चरवा (ब्यूरो)। क्षेत्र के रइया देहमाफी निवासी जीतलाल व पवन के बीच गुरुवार सुबह किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते इनके बीच मारपीट भी शुरू हो गई। जीतलाल की मानें तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके साथ ही उसके परिवार के नोखेलाल, रामसरण, संतसरण, जितेंद्र, रामदास व रामसरण आदि को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस एफआईआर लिखकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
------
15 हजार का इनामी गिरफ्तार
चरवा। स्थानीय पुलिस ने बुधवार सुबह सैयद सरावां से 15 हजार रुपये के एक इनामी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि उत्तम यादव निवासी सैयद सरावां को उसके घर से ही पकड़ा गया है। उसपर करीब दो महीने पहले एसपी ने इनाम घोषित किया था।
----------