{"_id":"5c6c5590bdec2226154d1b87","slug":"21550603664-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली चाय पिलाकर करा लिया बंजर भूमि का बैनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीली चाय पिलाकर करा लिया बंजर भूमि का बैनामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशीली चाय पिलाकर करा लिया बंजर भूमि का बैनामा
पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के फकीराबाद की एक बंजर भूमि को चार लोगों ने अधेड़ से अपने नाम बैनामा करा लिया। बैनामा कराने से पहले अधेड़ को चाय में मादक पदार्थ मिलाकर पिलाई गई थी। फर्जीवाड़े की जानकारी होने पर पीड़ित ने सभी के खिलाफ पिपरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
फकीराबाद में रहने वाले महेश कुमार का कहना है कि 16 नवंबर को हिसामपुर बरई गांव के भोला मिश्रा, चिरारी के अनिल सिंह, ओम प्रकाश और सुनील सिंह उसे घुमाने के बहाने चायल तहसील ले गए। यहां पर उसे चाय पिलाया गया। चाय पीने के कुछ देर बाद उसे होश नहीं था। बाद में वहीं लोग गांव लाकर छोड़ गए। पिछले दिनों पता चला कि महेश ने बंजर जमीन का उक्त लोगों के नाम पर बैनामा किया है तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। चायल तहसील के रजिस्ट्री दफ्तर में जाकर पूछताछ की गई तो रजिस्ट्री की बात सच निकली। इस फर्जीवाड़े को लेकर महेश ने एसपी प्रदीप गुप्ता से शिकायत की थी। एसपी के निर्देश पर पिपरी कोतवाली पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
-----------
संदिग्ध हालत में लापता हो गईं चचेरी बहनें
खोजबीन के बाद सुराग नहीं लगने पर घरवालों ने दर्ज कराई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सरायअकिल कोतवाली के बुद्धपुरी मोहल्ले से रविवार को चचेरी बहनें रहस्यमय हालत में लापता हो र्गइं। संभावित स्थानों पर खोजबीन के बाद भी नहीं मिलने पर परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
बुद्धपुरी के मुकेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार को उसकी बेटी सावित्री (7) और बड़े भाई दिनेश की बेटी सलोनी घर के बाहर खेल रही थीं। इसी बीच वे लापता हो गईं। बच्चियों के घर नहीं पहुंचने पर मोहल्ले व गांव में खोजबीन की गई। इसके बाद भी दोनों का पता नहीं चला। रिश्तेदारों के यहां भी पता किया गया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मामले में सरायअकिल पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।