{"_id":"5bdc9c30bdec22698c6e485e","slug":"21541184560-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुणवता जांचने को किशोरों ने निगला कीटनाशक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुणवता जांचने को किशोरों ने निगला कीटनाशक, मौत
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के समसपुर गांव में रहने वाले दो किशोरों ने गुरुवार दोपहर गुणवत्ता जांचने के लिए जहर खा लिया। एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में रात को दोनों की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
चरवा कोतवाली क्षेत्र के समसपुर गांव निवासी पवन (16) पुत्र राममूरत व छोटू (17) पुत्र सत्यदेव साहू मुंबई में रहकर मजदूरी करते थे। हफ्ते भर पहले ही दोनों घर लौटे थे। पुलिस के मुताबिक इनके परिजन किसानी करके परिवार का खर्च चलाते हैं। इन दिनों दोनों के खेत में मिर्चा बोया हुआ है।
परिवार वाले फसल में डालने के लिए कीटनाशक लाकर घर पर रखे हुए थे। कीटनाशक की गुणवत्ता परखने के लिए गुरुवार दोपहर दोनों बच्चों ने उसे खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिवारीजनों को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। परिवार वालों ने आननफानन बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जहां देर रात दोनों की सांसें थम गईं। मौत की खबर घर आते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। मृतकों के शवों का शुक्रवार सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
कीटनाशक की गुणवत्ता परखने के लिए बच्चों ने उसे खा लिया था। जिससे जान चली गई। एसआरएन चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। पीड़ितों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
राकेश सरोज-इंस्पेक्टर, चरवा