{"_id":"5b85a54642c7924667531798","slug":"21535485254-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करारी में पकड़ी गई नकली ह्वाइट सीमेंट और वॉलपुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करारी में पकड़ी गई नकली ह्वाइट सीमेंट और वॉलपुट्टी
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी। इलाके की दुकानों में जेके कंपनी की नकली ह्वाइट सीमेंट और वॉलपुट्टी बेचे जाने की शिकायत पर लासर्स नेटवर्क कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर ने मंगलवार को करारी इलाके की दो दुकानों में छापा मारा। दोनों दुकानदारों के खिलाफ करारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
लासर्स नेटवर्क कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर मो. शाकिर ने बताया पिछले कुछ दिनों से करारी इलाके की दुकानों में नकली ह्वाइट सीमेंट और वॉलपुट्टी बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी। यह फर्जीवाड़ा जेके कंपनी के उत्पाद में हो रहा था। मंगलवार को करारी पुलिस के सहयोग से छापेमारी की गई। सबसे पहले मंझनपुर रोड स्थित रूद्र ट्रेडर्स में छापा मारा गया। यहां करीब 25 किलो के 10 पैकेट नकली ह्वाइट सीमेंट, 40 किलो वजन की दो पैकेट वॉलपुट्टी मिली। यह फर्म बबलू अग्रहरि के नाम पर पंजीकृत है। अशोक नगर निवासी कारोबारी राज जायसवाल के यहां भी छापेमारी की गई। यहां से 40 किलो की आठ पैकेट वॉलपुट्टी मिली है। ऑपरेशन मैनेजर ने बताया पैकेट में निर्माण की तारीख नहीं लिखी। इसी से शंका हुई कि वह नकली है। जबकि कंपनी के किसी भी पैकेट को बिना निर्माण की तारीख लिखे बाजार में नहीं भेजती है। मामले में बबलू अग्रहरि और राज जायसवाल के खिलाफ करारी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।