{"_id":"5b7875e542c79246452de7d7","slug":"21534621157-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राएं पर्स में मिर्च स्प्रे रखकर घर से निकलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राएं पर्स में मिर्च स्प्रे रखकर घर से निकलें
Updated Sun, 19 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी। छात्राओं के साथ छेड़छाड़ रोजमर्रा की जिंदगी का कड़वा सच है। पर इस चुनौती से आसानी के साथ निबटा जा सकता है। थोड़ी सी तैयारी और तकनीक का सहारा लेकर छात्राएं ऐसी किसी भी अप्रिय घटना का सामना पूरे आत्मविश्वास और कौशल के साथ कर सकती हैं। छात्राओं को पर्स में मिर्च स्प्रे रखकर निकलना चाहिए।
यह बातें मंझनपुर के सीओ सदर सचिदानंद पाठक ने करारी के रिजवी कॉलेज ऑफ लॉ में कौशाम्बी पुलिस द्वारा आयोजित ऑपरेशन आत्मरक्षा के तहत छात्राओं के बीच कही। कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिये छात्राएं मिर्ची पाउडर आंख में फेंककर अपना बचाव कर सकती हैं। इसके अलावा 1090 या 100 नम्बर पर फोन कर पुलिस की मदद भी ली जा सकती है। कार्यक्रम में अर्जुन फाइटर ने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया। इस टीम में रंजीत, सुदुल नन्दा, कौशल, हर्ष, यूसुफ पठान, गौरव मलिक व पारस नाथ शामिल रहे। छात्राओं को मनचलों से निपटने के कई टिप्स बताए गए। बताया कि कोई मनचला यदि जबर्दस्ती करता है तो दुपट्टा को मनचले के गले मे लपेट कर उसे पटक कर चेहरे पर प्रहार करें। मोबाइल से मनचले के मस्तक पर जोर से प्रहार करे। इस ग्रुप में आराधना, जया शुक्ला, पंकज कुमार, रंजना व आराधना केसरवानी मौजूद रहीं। इस मौके पर पीजी के प्राचार्य डॉ एससी द्विवेदी, महिला थाना एसओ अनीस फात्मा, आरआई देवेन्द्र कुमार, टीएसआई संतलाल सरोज, अशोक कुमार प्रभारी कोतवाली करारी के अलावा शिवकांत प्रजापति, आलोक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।