फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   रिजवी और स्टेडियम बी के बीच होगा फाइनल मुकाबला

रिजवी और स्टेडियम बी के बीच होगा फाइनल मुकाबला

Thu, 07 Dec 2017 10:01 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
रिजवी और स्टेडियम बी के बीच होगा फाइनल मुकाबला
रिजवी और स्टेडियम बी के बीच होगा फाइनल मुकाबला
विज्ञापन

-जनपदीय फुटबाल प्रतियोगिता में दोनों टीमों ने किया बेहतर प्रदर्शन
मंझनपुर (ब्यूरो)। जनपदीय फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रिजवी स्प्रिंग फील्ड करारी व स्टेडियम बी के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता में दोनों टीमों ने बेहतर प्रदर्शन कर फाइनल में प्रवेश किया है। इससे पहले बृहस्पतिवार को कौशांबी स्टेडियम में प्रतियोगिता का शुभारंभ सीडीओ हीरालाल ने किया। पहले दिन छह टीमों ने हिस्सा लिया।
फुटबाल प्रतियोगिता का पहला मुकाबला स्टेडियम ए व यूएफ क्लब के बीच हुआ। इसमें स्टेडियम टीम ने यूएफ क्लब को 2-0 से पराजित कर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। सेमी फाइनल मैच स्टेडियम ए व रिजवी स्प्रिंग फील्ड करारी टीम के बीच खेला गया। सेमीफाइनल में रिजवी टीम ने 7-6 से पराजित कर फाइनल में स्थान बनाया। दूसरा मुकाबला स्टेडियम बी व सरायअकिल क्लब के बीच हुआ। इसमें स्टेडियम बी ने सरायअकिल को 8-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मैच में स्टेडियम बी ने भवंस मेहता कालेज को टाई ब्रेकर में 5-2 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला आठ दिसंबर को स्टेडियम बी व रिजवी स्प्रिंग फील्ड के बीच तीन बजे से होगा। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर उप क्रीड़ाधिकारी सुधीर श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि को बैज लगाकर स्वागत किया।
विज्ञापन



इनसेट
जिमनास्टिक प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन
मंझनपुर (ब्यूरो)। कौशांबी स्टेडियम में गुरुवार को जिमनास्टिक प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन भवंस मेहता के सुधाकर सिंह ने करते हुए जिमनास्ट खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता का संचालन उप क्रीड़ाधिकारी सुधीर श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर क्रिकेट प्रशिक्षक परवेज आलम, जिमनास्टिक प्रशिक्षक रामरतन कुशवाहा, एथलेटिक्स प्रशिक्षक पुष्पेंद्र कुमार, वालीबाल प्रशिक्षक योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




झंडा दिवस पर अभाविप ने निकाली प्रभातफेरी
फोटो-
मंझनपुर (ब्यूरो)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने झंडा दिवस के मौके पर बृहस्पतिवार को मुख्यालय मंझनपुर में प्रभात फेरी निकाली। कार्यकर्ताओं ने देश की आन, बान, शान भारत की जल, थल तथा वायु सेना के जवानों का आभार व्यक्त किया। साथ ही शहीद जवानों की शहादत को नमन किया। इस मौके पर दीपू, रत्नेश विश्वकर्मा, शैलेंद्र मौर्या, जितेंद्र विश्वकर्मा, अनुराग मिश्रा, सत्यम केसरवानी, मोनू केसरवानी, रवी कुमार, आजाद सरोज, राहुल अग्रहरि, विक्रम, अंकुर पाठक समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed