फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   21 thousand bjp panna pramukh will give the success in up election

भाजपा की नैया पार लगाएंगे 21 हजार पन्ना प्रमुख, संभालेंगे मोर्चा

Sun, 28 Nov 2021 06:12 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
21 thousand bjp panna pramukh will give the success in up election
बूथों पर मजबूत पकड़ बनाने के लिए भाजपा पन्ना प्रमुख बना रही है। मतदाता सूची के एक पेज पर जितने वोटर होंगे, उन्हें बूथों तक पहुंचाने की की जिम्मेदारी पन्ना प्रमुख की होगी। एक मतदाता सूची में जितने पेज होंगे, उतने पन्ना प्रमुख होंगे। ये पन्ना प्रमुख पार्टी के वोटरों के साथ विरोधी दलों के मतदाताओं की भी सूची तैयार करेंगे। उन्हें अपने पाले में करने का प्रयास करेंगे। जिले की तीन विधानसभाओं में कुल 21 हजार पन्ना प्रमुख बनाए जाएंगे। विधानसभा चुनाव में भाजपा की नैया पार लगाने के लिए 21 हजार पन्ना प्रमुख मोर्चा संभालेंगे।
विज्ञापन

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। सत्ताधारी दल भाजपा के साथ ही प्रमुख विपक्षी सपा, बसपा व कांग्रेस सहित सभी प्रमुख राजनैतिक दल चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। सदस्यता अभियान के साथ ही विधानसभा की तीनों सीटों पर सभी दल बूथ पर पकड़ बनाने पर जोर दे रहे हैं। सत्ताधारी दल की रणनीति अन्य दलों से काफी अलग है। जिले में 1323 बूथ हैं। सभी बूथों पर पकड़ बनाने के लिए भाजपा इस बार पन्ना प्रमुख तैयार कर रही है।
विज्ञापन

21 हजार पन्ना प्रमुखों के सापेक्ष भाजपा अब तक कुल 18,294 पन्ना प्रमुखों की तैनाती कर चुकी है। पार्टी की ओर से नियुक्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान के जिला प्रमुख धर्मराज मौर्या ने बताया कि जिले के 1213 बूथों पर पन्ना प्रमुख बना दिए गए हैं। बाकी बचे 110 बूथ वोटरों के लिहाज से बडे और अहम हैं। इसलिए इनमें पन्ना प्रमुख बनाने में थोड़ा वक्त लग रहा है। जल्द ही सभी विधानसभा सीटों के प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुखों की तैनाती हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पन्ना प्रमुखों के सहारे पार्टी एक-एक मतदाता के संपर्क में रहेगी। दरअसल, बूथ पर मतदाता सूची में जितने पेज होंगे, भाजपा उतने पन्ना प्रमुख तैयार कर रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने बताया कि कुल 21 हजार पन्ना प्रमुख तैनात किए जाने हैं। प्रत्येक पन्ना प्रमुख पर मतदाता सूची के एक पेज के मतदाताओं की जिम्मेदारी रहेगी। अमूमन 60 मतदाता एक पेज में होते हैं। खास बात यह है कि पन्ना प्रमुख पार्टी के मतदाताओं के साथ-साथ विरोधी दलों को समर्थक वोटरों की सूची भी तैयार करेंगे। वह पार्टी विरोधी मतदाताओं को अपने पाले में लाने की कोशिश करेंगे। उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत कराएंगे। इसके अलावा चुनाव के दौरान पन्ना प्रमुख अपने मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने की भी जिम्मेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed