{"_id":"2e786bb931d706b82d72205b30c3cdd6","slug":"21-people-have-donated-blood-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 लोगों ने किया रक्तदान
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
Updated Mon, 15 Jun 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ के बैनर तले रविवार को विश्व रक्तदान दिवस पर जिला संयुक्त अस्पताल मंझनपुर में विशेष रक्तदान शिविर में सीओ, शिक्षक, चिकित्सक, समाजसेवी, छात्र और सिपाहियों समेत 21 लोगों ने रक्तदान किया। इसकी सीएमओ, सीएमएस समेत सभी अफसरों ने सराहना की। कहाकि अमर उजाला की इस पहल से रक्तदान को लेकर लोग जागरूक होंगे।
रक्तदान-महादान के संदेश के साथ अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदान दिवस पर जिला संयुक्त चिकित्सालय मंझनपुर (कौशाम्बी) में विशेष रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था। तेज धूप के बाद भी शिविर में रक्तदाताओं ने हिस्सा लिया। सुबह करीब 10 बजे जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. एसएन मिश्रा ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इसके बाद रक्तदान का सिलसिला शुरू हुआ, जो दोपहर करीब 2 बजे तक चलता रहा। सबसे पहले करारी के रहने वाले नौशाद खान ने रक्तदान किया।
इसके बाद मंझनपुर के रहने वाले सुनील कुमार, निधियावां सिराथू के लल्लूराम, सैनी के रमेशचंद्र केसरवानी, ओसा से अजय सोनकर, सीओ सिटी पुर्णेंदु सिंह, सिपाही मनोज कुमार, पट्टीपर अब्दुलरऊफ (करारी) गांव की अर्चना यादव, कृष्णा कुमारी, सझिया (चरवा) गांव के रहने वाले समाजसेवी दीपक पांडेय, सिराथू के जीतेंद्र सोनकर, कसेंदा के तलत अजीम, नया नगर के शमसाद अली, नयानगर मंझनपुर के पवन कुमार आदि ने रक्तदान किया। वहीं शिविर में सीएमएस डॉ इंद्रमणि पांडेय, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अरविंद कनौजिया, डॉ. सौभाग्य प्रकाश, प्रतिसार निरीक्षक विक्रम सिंह, युकां अध्यक्ष अंशुल केसरवानी, सुमित कुमार आदि ने भी शिविर में लोगों का उत्साह बढ़ाया और सराहना की।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर में युवतियां भी पीछे नहीं रही। शिविर में करारी के पट्टीपर अब्दुल रऊफ गांव की शिक्षिका कृष्णा कुमारी और उसी गांव की रहने वाली अर्चना यादव ने रक्तदान किया। कृष्णा कुमारी ने अमर उजाला की पहल को सराहनीय कदम बताया। कहाकि ऐसे ही आयोजनों से तो कौशाम्बी के लोगों में भी रक्तदान करके किसी को नया जीवन देने के विचार पैदा होंगे।
विश्व रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को मंझनपुर में आयोजित रक्तदान शिविर में पुलिसवाले भी अगली पंक्ति में खड़े नजर आए। समाज की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले पुलिस के अधिकारी और सिपाहियों ने शिविर में खून दिया। उनका यह कदम मानवता की सेवा से भरा था। बता दें कि शिविर में पुलिस उपाधीक्षक पुर्णेन्दु सिंह के साथ ही पुलिस कार्यालय में तैनात सिपाही मनोज कुमार आदि ने रक्तदान किया।
विश्व रक्तदान दिवस पर अमर उजाला की ओर से आयोजित विशेष रक्तदान शिविर में रोज वैली ग्रुप के सदस्यों की सहभागिता सराहनीय रही। सुबह करीब 9.30 बजे से गौराहार रामपुर धमावां सिराथू के रहने वाले भाजपा नेता और संस्था के यूनिट लीडर जीतेंद्र सोनकर अपने सहकर्मियों के साथ शिविर में डटे थे। शिविर में पूरे समय तक मौजूद रहने वाले संस्था के सदस्य रमेश चंद्र केसरवानी, लल्लूराम, अजय कुमार सोनकर आदि ने रक्तदान भी किया। भाजपा नेता जीतेंद्र ने शिविर आयोजन की प्रशंसा भी की।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को आयोजित विशेष रक्तदान शिविर में जैसे ही रक्तदान शुरू हुआ। तभी जिला अस्पताल में थैलीसीमिया से पीड़ित आमिर (9) पुत्र बबलू निवासी बाजापुर (सिराथू) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। चिकित्सकों ने ए पॉजिटिव ग्रुप के खून की मांग की। ब्लड के लिए घरवाले परेशान थे। वे भागकर मंझनपुर अस्पताल परिसर में स्थित ब्लड बैंक पहुंचे। उल्लेखनीय है कि जिस समय इस बालक को ए पॉजिटिव ग्रुप के ब्लड की जरूरत थी। उसी समय शिविर में मंझनपुर कस्बे के रहने वाले सुनील कुमार रक्तदान कर रहे थे। संयोग देखिए कि सुनील कुमार का भी ब्लड ग्रुप ए पॉजिटिव ही था। ए पॉजिटिव ग्रुप के जरूरत की सूचना लगते ही वहां के चिकित्सकों ने तत्काल सुनील कुमार के ब्लड की आमिर के खून से क्रास मैचिंग की। क्रास मैचिंग होते ही सुनील कुमार का दान किया हुआ खून आमिर को डाक्टरों ने चढ़ा दिया। इससे बालक को नई जिंदगी मिलने लगी। पीड़ित परिवार अमर उजाला के इस सहयोग की सराहना करते रहे।