फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   भूमि बेचने के नाम पर मां-बेटे ने 5.50 लाख ठगे

भूमि बेचने के नाम पर मां-बेटे ने 5.50 लाख ठगे

Tue, 09 Apr 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
भूमि बेचने के नाम पर मां-बेटे ने 5.50 लाख ठगे
भूमि बेचने के नाम पर मां-बेटे ने 5.50 लाख ठगे
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के समदा गांव का युवक हुआ ठगी का शिकार, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के समदा गांव में रहने वाले एक युवक से जालसाज मां-बेटे ने भूमि बेचने के नाम पर करीब 5.50 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद जमीन का बैनामा नहीं किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
समदा निवासी अमित कुमार साहू पुत्र कुंदनलाल ने बताया कि कोखराज इलाके के बसेढ़ी में रहने वाले सिद्धार्थ ने उससे करीब 10 लाख रुपये में अपनी जमीन का सौदा किया था। इसमें उसकी मां उर्मिला भी शामिल थी। पीड़ित के मुताबिक मां-बेटे ने 5.50 लाख रुपये पहले ही ले लिए थे। 28 मार्च 2019 को रजिस्ट्री करने की बात तय हुई थी। आरोप है कि मां-बेटे सदर तहसील तक गए। इसके बाद बिना बैनामा करे ही चले गए। बाद में जमीन का बैनामा करने के लिए कहने पर उन्होंने जान से मार डालने की धमकी भी दी। इससे परेशान पीड़ित ने दो दिन पहले शिकायत एसपी से कर दी। एसपी प्रदीप गुप्ता के निर्देश पर रविवार को पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया। मामले में नगर कोतवाल उदयवीर सिंह का कहना है कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-----
दबंगों के उत्पात से युवक ने किया पलायन
भरवारी कस्बे का मामला, मां ने एसपी से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के भरवारी कस्बे में रहने वाला एक युवक दबंगों के उत्पात से परेशान है। वह करीब छह महीने से घर पर नहीं रह पा रहा है। पीड़ित की मां ने सोमवार को एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरवारी कस्बा निवासी नजमा पत्नी रईश ने बताया कि पड़ोस के दबंगों से उसके परिवार की रंजिश है। इसे लेकर दबंगों ने जीना मुश्किल कर रखा है। बेटे जमशीद को वह कहीं भी आते-जाते वक्त रास्ते में रोककर गाली-गलौज करते थे। जिंदा जलाकर मार डालने की धमकी देते थे। इसकी वजह से जमशीद पलायन करने को मजबूर हो गया है। वह छह महीने से रिश्तेदार के यहां शरण लिए हुए है। आरोप है कि अब दबंग परिवार के अन्य सदस्यों को घर छोड़कर नहीं भागने पर जानलेवा धमकी देते हैं। एसपी प्रदीप गुप्ता ने कोखराज इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed