फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   गर्मी ने दिखाए तेवर, लोग बेहाल

गर्मी ने दिखाए तेवर, लोग बेहाल

Mon, 01 Apr 2019 05:34 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
गर्मी ने दिखाए तेवर, लोग बेहाल
गर्मी ने दिखाए तेवर, लोग बेहाल
विज्ञापन

अप्रैल के पहले ही दिन पारा 35 के पार
फोटो नं-03
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। अप्रैल का महीना शुरू होते ही गर्मी ने भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को स्थित बेहाल दिखी। पारा 35 के पार था। चेहरा झुलसा देने वाली गर्मी के कारण लोगों का घरों से निकलना दूभर हो रहा है।

अप्रैल महीना शुरू होते ही लोगों को तापमान के बढ़ने की चिंता सताने लगी है। जब अभी से गर्मी का यह हाल है तो आने वाले मई और जून के महीनों में आग बरस सकती है। लोग अभी से ही बदन को झुलसा देने वाली गर्मी से बचने के लिए चेहरे ढक कर बाहर निकल रहे हैं। सोमवार को जिले में कई ऐसे नजारे देखे गए। बढ़ रही गर्मी के कारण लोग बीमारी की भी चपेट में आ रहे हैं। मरीजों की भी सरकारी और निजी अस्पतालों में देखने को मिल रही है। चिकित्सक भी बढ़ती हुई गर्मी से बचने के लिए घर से बाहर निकलने और चेहरे को ढकने की सलाह दे रहे है। तपती गर्मी से बचने के लिए चिकित्सक ठंडे फल जैसे ककड़ी, तरबूज, खीरा आदि के अलावा शीतल पदार्थ गन्ने का जूस, बेल का जूस और दही मट्ठा आदि के सेवन की सलाह दे रहे है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ अरविंद कनौजिया का कहना है कि इन पदार्थो के सेवन से शरीर में नमी बनी रहती है साथ ही कम प्यास भी लगती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed