फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   प्रस्तुतियों से कलाकारों ने दर्शकों की लूटी वाहवाही

प्रस्तुतियों से कलाकारों ने दर्शकों की लूटी वाहवाही

Mon, 25 Mar 2019 12:40 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
प्रस्तुतियों से कलाकारों ने दर्शकों की लूटी वाहवाही
फोटो नं- 06
विज्ञापन

प्रस्तुतियों से कलाकारों ने दर्शकों की लूटीवाहवाही
शीतला धाम कड़ा में होली महोत्सव व जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। शक्तिपीठ कड़ा धाम में शनिवार रात होली महोत्सव तथा जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलाकारों ने प्रस्तुतियों से दर्शकों की वाहवाही लूटी। जय मां शीतला जनसेवा संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिराथू के विधायक शीतला प्रसाद पटेल ने मां शीतला के चित्र सामने दीप जलाकर किया।
इस मौके पर प्रोफेसर नरनारायण शास्त्री ने कहा कि बच्चे कल का भविष्य हैं। इन्हें शिक्षित करना चाहिए। इसके बाद भोजपुरी गायक विकास मिश्रा ने वीर जवानों के सम्मान में देशभक्ति गीत गाकर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। इसी तरह कुमार विनीत द्वारा द्वारे पर बाजेला बधइया कड़ा शीतला भवन में गीत गाते ही भक्तों के पैर थिरकने को मजबूर हो गए। सिंगर पारुल नंदा व भोजपुरी गायिका अर्चना तिवारी द्वारा होली खेले रघुवीरा अवध में गीत गाते ही पूरे पंडाल में अबीर-गुलाल उड़ने लगा। इसके बाद कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण की एक से बढ़कर एक झांकी प्रस्तुत की गई। इससे पहले संस्था के अध्यक्ष रामायणी पंडा ने लोगों से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, शौचालय का इस्तेमाल व स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने, पॉलीथिन का बहिष्कार करने, फौजियों का सम्मान तथा दहेज प्रथा का विरोध कर नए भारत के निर्माण में सहयोग करने की अपील की। अंत मे पंडाल में लोगों ने भगवान कृष्ण-राधा का रूप धरे कलाकारों के साथ फूलों की होली खेली। इस मौके पर भाजपा नेता अरुण केसरवानी, जिला पंचायत सदस्य अश्वनी सिंह, विक्की साहू, चेतन पंडा, शिक्षक लाल बिहारी, सर्वेंद्र कुमार, भाजपा नेता पप्पू मोदनवाल, सियंबर पंडा, रुपैया पंडा, तूफानी लाल, बमभोला पंडा, पूर्व चेयरमैन नरेश केसरवानी,आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन

---------
त्याग के बिना समाज का विकास नहीं हो सकता
कड़ा। देवीगंज बाजार में रविवार को पाल, बघेल, धनगर समाज की बैठक की गई। अध्यक्षता रामप्रकाश धनगर व संचालन बच्चन पाल ने किया। बैठक में समाज के उत्थान की रूपरेखा बनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा एवं एकजुटता के बिना समाज का विकास संभव नही है। छोटे सेवा कार्य समाज को बड़ा बना सकते हैं। सेवा के प्रति समर्पण, त्याग की भावना हो तो आर्थिक संसाधन स्वत: उपलब्ध हो जाते हैं। बच्चन पाल ने कहा कि त्याग के बिना किसी भी समाज का विकास नहीं हो सकता है। बैठक में अशर्फी लाल, उमानाथ पाल, मुन्ना पाल धनगर, अरविंद पाल, छोटेलाल धनगर, सिद्धनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed