{"_id":"5c8cebf7bdec2214216cc44e","slug":"201552739319-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसवां क्षेत्र के 54 शिक्षकों का काटा एक दिन का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसवां क्षेत्र के 54 शिक्षकों का काटा एक दिन का वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसवां क्षेत्र के 54 शिक्षकों का काटा एक दिन का वेतन
एबीएसए के निरीक्षण में पांच दिवसीय प्रशिक्षण से थे नदारद
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। प्रशिक्षण सरीखे अहम कार्यक्रमों में लापरवाही बरतना सरसवां क्षेत्र के 54 बेसिक शिक्षकों को महंगा पड़ गया। एबीएसए के औचक निरीक्षण में लापता इन शिक्षकों के एक दिन का वेतन काट दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की इस कार्रवाई से लापरवाह शिक्षकों में खलबली है।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इन दिनों ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर ग्रेडिड लर्निंग आउट कम का पांच दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा है। इसमें बच्चों की रुचि के हिसाब से बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के लिए परिषदीय शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके लिए सौ-सौ शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी सरसवां मिथलेश कुमार ने प्रशिक्षण के चौथे दिन शुक्रवार को बीआरसी सरसवां पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। सुबह दस से चार बजे तक चलने वाले प्रशिक्षण शिविर में 3.40 पर पहुंचे एबीएसए को मौके से 54 शिक्षक गायब मिले। खंड शिक्षा अधिकारी ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए रिपोर्ट बीएसए को सौंपी। एबीएसए की रिपोर्ट पर शनिवार को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अरविंद कुमार ने सभी 54 शिक्षकों के एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दे दिया।
-----
ईओ से बदसुलूकी करने में विहिप नेता पर केस दर्ज
कस्बे में मुर्गे की दुकान बंद कराने को लेकर फोन पर की थी अभद्रता
अमर उजाला ब्यूरो
करारी। स्थानीय नगर पंचायत की महिला ईओ से बदसलूकी व वरिष्ठ लिपिक को गाली-गलौज करना विहिप नेता को मंहगा पड़ गया। लिपिक की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
नगर पंचायत करारी की अधिशाषी अधिकारी अंजनी मिश्रा शुक्रवार को अपने ऑफिस में वरिष्ठ लिपिक कमलेश नारायण मिश्र के साथ बैठकर सरकारी कार्य निपटा रही थीं। शाम करीब चार बजे ईओ के मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने अपना परिचय विहिप नेता विनय कुमार के रूप में दिया। इसके बाद वह इओ को अपशब्द कहते हुए कस्बे में मुर्गे की दुकान बंद कराने को कहा। ईओ ने इस संबंध में वरिष्ठ लिपिक से बात करने को कहा। इसके बाद विहिप नेता ने वरिष्ठ लिपिक के मोबाइल पर फोन करके गाली-गलौज करतेे हुए कस्बे में मुर्गे की दुकान बंद कराने को कहा। इतना ही नहीं उन्हें जान से मारने की भी धमकी दिया। ईओ ने इस बात की जानकारी तत्काल फोन कर करारी पुलिस को दिया। इसके बाद वरिष्ठ लिपिक कमलेश नारायण मिश्र ने कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने शुक्रवार की देर रात आरोपी विहिप नेता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में एसओ राजेश सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद जांच की गई। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए। इसलिए केस दर्ज कर प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।