फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   20 हजार से अधिक लेकर चलने के लिए साथ रखें सुबूत

20 हजार से अधिक लेकर चलने के लिए साथ रखें सुबूत

Sat, 16 Mar 2019 12:32 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
20 हजार से अधिक लेकर चलने के लिए साथ रखें सुबूत
20 हजार से अधिक लेकर चलने पर रखें साक्ष्य
विज्ञापन

प्रशासन और पुलिस के अलावा आयकर विभाग भी कर सकता है पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। इसी के साथ ही साथ में ज्यादा नकदी लेकर चलने वालों की जांच शुरू हो गई है। इस बारे में आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बीस हजार रुपये से अधिक का नकदी का लेनदेन प्रतिबंधित है। इससे ज्यादा रकम लेकर चलने में सावधानी बरतनी पड़ेगी। यदि रकम ज्यादा लेकर चल रहे हैं तो साक्ष्य साथ रखना होगा। बैंक का पासबुक, स्टेटमेंट, एटीएम की रसीद, पैसे देने वाले से जरूर लें। अगर घर में शादी अथवा मांगलिक कार्य हो तो घर ही बुलाकर भुगतान दें। मांगलिक कार्य से संबंधित कार्ड या अन्य सुबूत साथ रखें। मरीज साथ ले जा रहे हों तो उसके इलाज के कागज साथ रखें। आयकर विभाग ने इसके लिए कौशाम्बी जिले में जांच के लिए तीन टीमें लगाई हैं। इन टीमों की निगरानी के लिए एक अन्य अधिकारी को लगाया गया है।
----------
प्रदेश भर में चुनाव करवाएंगे जिले के होमगार्ड
कमांडेंट ने जवानों को भेजा नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। दोआबा में कार्यरत होमगार्ड के जवान प्रदेश भर का चुनाव करवाएंगे। कमांडेंट ने जवानों को नोटिस जारी किया है। चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों को कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

कौशाम्बी जिले में करीब 832 होमगार्ड होने चाहिए। इसके सापेक्ष सिर्फ 655 जवान हैं। इनमें महिलाओं की संख्या केवल 11 है। जिला होमगार्ड कमांडेंट अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि जनपद के होमगार्ड प्रदेश में होने वाले सभी सातों चरणों के लोकसभा चुनाव में ड्यूटी करेंगे। इनका काम पोलिंग बूथ की निगरानी करना होगा। अलग-अलग चरणों के लिए तिथिवार होमगार्ड्स की ड्यूटी लगाई जाएगी और उन्हें संबंधित जिले में सरकारी वाहन से भेजा जाएगा। सभी जवानों को नोटिस भेजकर इसकी जानकारी दी गई है। समय से ड्यूटी पर न जाने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed