{"_id":"5c7d7493bdec221431495814","slug":"201551725715-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में मासूम समेत पांच घायल, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में मासूम समेत पांच घायल, भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नं-10, 11
सड़क हादसों में मासूम समेत पांच घायल
घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। जिले में 24 घंटे में हुए सड़क हादसों में मासूम समेत पांच लोग घायल हो गए। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पश्चिमशरीरा के डेढ़ावल गांव का गुड्डू सिंह रविवार रात दावत से घर लौट रहा था। गांव के पास ही उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने गुड्डू को जिला अस्पताल पहुंचाया। इसी तरह कोखराज के दरबेशपुर गांव में रहने वाले हरिओम व भगवानदीन मंझनपुर से दावत में शामिल होकर वापस घर जा रहे थे। नियामतपुर पुलिया के पास गड्ढे की वजह से बाइक पलट गई। हादसे में घायल दोनों बाइक सवारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पश्चिमशरीरा के भीटी गांव का भोला अपनी पांच वर्षीय बेटी प्रतिमा को लेकर करारी के मुकीमपुर दावत खाने जा रहा था। करारी से आगे बढ़ते ही पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार पिता-पुत्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।
-----
पति की हरकतों से तंग महिला ने किया खुदकुशी का प्रयास
मंझनपुर (ब्यूरो)। पति की हरकतों से तंग एक महिला ने सोमवार सुबह फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
पिपरी क्षेत्र के एक गांव का एक युवक पड़ोसी गांव में प्राइवेट क्लीनिक चलाता है। करीब हफ्ते भर पहले वह अपने दो बच्चों को एक दूसरी महिला के साथ लेकर कहीं चला गया है। इसे लेकर घर में उसकी पत्नी से परिवार के अन्य सदस्यों से विवाद बना हुआ है। सोमवार को भी ससुरालियों की बहू से कहासुनी हुई। इससे परेशान होकर वह घर के अंदर गई और फांसी लगा ली। चीखें सुनकर परिजन और पड़ोसियों ने विवाहिता को फंदे से उतारने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के मुताबिक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।