फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   किशनपुर पंप कैनाल चालू, माइनरों में पहुंचेगा पानी

किशनपुर पंप कैनाल चालू, माइनरों में पहुंचेगा पानी

Fri, 22 Feb 2019 12:50 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
किशनपुर पंप कैनाल चालू, माइनरों में पहुंचेगा पानी
किशनपुर पंप कैनाल चालू, माइनरों में पहुंचेगा पानी
विज्ञापन

मंझनपुर (ब्यूरो)। पखवाड़े भर से बंद किशनपुर पंप कैनाल गुरुवार को चालू हो गई है। माइनरों में शुक्रवार शाम तक पानी पहुंचने लगेगा।
फरवरी में रह-रहकर खराब हुए मौसम और बरसात के दौरान किशनपुर पंप कैनाल को बंद करा दिया गया था। इधर बीच मौसम का मिजाज अचानक बदला। तल्ख धूप के चलते ठंड गायब हुई तो गेहूूं-सरसों आदि फसलों को सिंचाई की जरूरत पड़ने लगी। माइनरों में पानी नहीं होने से नहर क्षेत्र के किसानों की पानी को लेकर चिंता बढ़ गई। एक्सईएन सिंचाई ने गुरुवार सुबह कैनाल के आठ में सात पंपों को चालू करा दिया है। सभी माइनरों व रजबहों में शुक्रवार शाम तक पानी पहुंच जाएगा।
---
फोटो नं-08 फोटो नं-09
पुलवामा हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
भाकियू ने बैठक और कनैली में कैंडल मार्च निकाल किया नमन
मंझनपुर/कनैली (ब्यूरो)। भारतीय किसान यूनियन(भाकियू) की बैठक गुरुवार को मंझनपुर में हुई। इसकी अध्यक्षता संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता देवनाथ ने की। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष नूरुल इस्लाम ने कहा कि देश का जवान रातभर जागकर सरहद की रखवाली करता है। इसी तरह किसान हाड़तोड़ मेहनत कर अन्न पैदा करता है। देश के जवानों व किसानों के बीच करीबी रिश्ता होता है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। बैठक में जिला प्रवक्ता विजय तिवारी, शांताराम, चंदू तिवारी, विजय सिंह, सुशील सिंह, रणविजय, देवराज त्रिपाठी, धरमराज तिवारी, गनेश प्रसाद, अलोपी, कल्लू, गुलाब सिंह, मोतीलाल, सूरजपाल, छोटेलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं कौशांबी ब्लॉक के कनैली चौराहे पर बुधवार को ग्रामीणों ने सांसद विनोद सोनकर व ग्राम प्रधान कमला देवी की अगुवाई में कैंडल मार्च निकालकर पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। ग्रामीणों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए केंद्र सरकार से मुंहतोड़ जवाब दिए जाने की मांग की। इस मौके पर अरुण, मनोज केसरवानी, सतीश सिंह, शिवबाबू सिंह, शेरा सिंह, रोहन सिंह, श्याम बाबू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed