{"_id":"5c3a3151bdec2273a2562090","slug":"201547317585-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर में धूमधाम से मनाया स्वामी विवेकानंद का जन्म दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर में धूमधाम से मनाया स्वामी विवेकानंद का जन्म दिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर/करारी/नेवादा। स्वामी विवेकानंद की जयंती शनिवार को जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। स्कूलों में गोष्ठियों का आयोजन कर शिक्षकों ने स्वामी विवेकानंद के जीवन के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया।
नगर पंचायत करारी स्थित डॉ. एएच रिजवी डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यापर्ण कर जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर कैप्टन डॉ. अबू तलहा अंसारी, प्रवक्ता सुनील कुमार, जेके वर्मा, अफसर अली, प्रीती केसरवानी, नेहा मारिया, रोहित केसरवानी ने भी अपने-अपने विचार रखे। तिल्हापुर मोड़ स्थित कोटिया स्थित भगवानदास महाविद्यालय में बतौर मुख्य अतिथि रहे एबीएसए नेवादा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद वेदों के ज्ञाता व प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। उन्होंने शिकागो में 1893 में आयोजित विश्व धर्म सभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व कर विश्व को लोहा मनवा दिया था। इस मौेके पर शिवपूजन राही, प्रबंधक संदीप मिश्र, मेघना और राजेश्वर मिश्र आदि मौजूद रहे।
भाषण प्रतियोगिता में रिमझिम आयुष व किरण अव्वल
मंझनपुर। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर धर्मा देवी इंटर कॉलेज एवं डीडी कॉन्वेंट स्कूल केन कनवार में भाषण एवं गीत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। भाषण प्रतियोगिता में प्राइमरी वर्ग की रिमझिम, जूनियर वर्ग में आयुष त्रिपाठी व सीनियर वर्ग में किरण यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया। गीत प्रतियोगिता में आस्था त्रिपाठी ने पहला स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में संस्थापक रामावतार शास्त्री, प्रधानाचार्य रामकिरण त्रिपाठी, रमाशंकर सिंह और शंकर लाल पाल ने स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन रामहित त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विवेकानंद के विचारों से भारत बनेगा विश्व गुरु
मंझनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में करारी इंटर कालेज करारी में मनाया। गोष्ठी में बोलते हुए प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र तिवारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों पर चलकर ही भारत विश्व गुरू बनेगा। मुख्य अतिथि सीडीओ इंद्रसेन सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। इस मौके पर विद्यार्थी परिषद के आयूष साहू, सचिन गोस्वामी, आलोक शुक्ल, आकाश जायसवाल, शिखा, प्रिया, आरती समेत छात्र संगठन के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
नेहरू युवा केन्द्र ने निकाली जागरूकता रैली
मंझनपुर। स्वामी विवेकानंद युवा संस्थान मंझनपुर व नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में कस्बा स्थित ट्रेनिंग सेंटर में जयंती का आयोजन किया गया। इसके बाद मतदाता जागरूकता, बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ एवं नशामुक्ति से संबंधित जागरूकता रैली कस्बे में निकाली गई। भाजपा नेता प्रेमचंद्र चौधरी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर पार्षद नरेश चंद्र केसरवानी, झल्लर चौरसिया, दिनेश अग्रहरि, शिवेंद्र कुमार, अमित शुक्ल, सत्य नारायन सिंह, राहुल अग्रहरि आदि लोग मौजूद रहे।
जयंती संग स्कूलों में मनाई गई लोहड़ी
कोखराज। भारत के महान चिंतक, देशभक्त, दार्शनिक व युवाओं के प्रेरणाश्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती शनिवार को केपीएस भरवारी, भीटी व किड्जी में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने उनके जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला। केपीएस भरवारी के प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र बहादुर ने बच्चों को बताया कि स्वामी विवेकानंद ने अपनी प्रतिभा का लोहा देश में ही नहीं विदेशों में भी मनवाया था। अंत में लोहड़ी पर्व का आयोजन कर बच्चों को तिल-गुड़ से बनी मिठाइयां खिलाते हुए पर्व की बधाई दी गई। केपीएस भीटी की प्रधानाचार्य सीमा पवार ने बच्चों को स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलने की सीख दी। इसी तरह किड्डजी की प्रिंसिपल अनुपमा जायसवाल ने लोहरी पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सांस्कृतिक विरासत संजोए रखने का संदश बच्चों को दिया। एनडी कांवेंट स्कूल एंड कॉलेज में भी प्रधानाचार्य मयंक मिश्र ने विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में आरपी चतुर्वेदी, विजय सिंह, शिव पांडेय, पवन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
प्राइमरी स्कूल में किया गया पौधरोपण
वंदे मातरम समाज सेवी समिति ने स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूम में मनाया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शिप्रा मौर्य ने प्राथमिक विद्यालय सिराथू में पौधरोपण किया। इससे पहले स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। स्वच्छ और युवा राष्ट्र बनाने की अपील की गई। इस अवसर पर रूपाली सिंह, दीक्षा सिंह, सबी बानो, प्रियांशु मौर्य आदि उपस्थित रहे।