{"_id":"5c38e3cebdec227319608538","slug":"201547232206-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर रवन्ना गिट्टी परिवहन कर रहे ट्रक का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर रवन्ना गिट्टी परिवहन कर रहे ट्रक का चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खान निरीक्षक ने शुक्रवार को बगैर रवन्ना के गिट्टी का परिवहन कर रहे एक ट्रक का चालान किया। अवैध परिवहन के खिलाफ हुई कार्रवाई से बगैर रवन्ना गिट्टी-बालू का परिवहन करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप है।
कबरई व भरतकूप से गिट्टी का परिवहन करने वाले वाहन चालक रुपया बचाने के चक्कर में रवन्ना नहीं लेते। रात में वह कतार बनाकर प्रेशर हार्न का शोर मचाते हुए कौशांबी की सीमा में प्रवेश करते हैं। इसके बाद अधिकारियों का लोकेशन लेकर वाहन को गंगापार भेज देते हैं। टोल प्लाजा पर सेटिंग होने के कारण इन वाहन चालकों को नहीं रोका जाता।
शुक्रवार को खान निरीक्षक को खबर मिली कि दो वाहन बगैर रवन्ने के गिट्टी लेकर जा रहे हैं। इस पर उन्होंने पीछा किया तो एक वाहन उनकी गिरफ्त में आया जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। पकड़े गए गिट्टी लदे ट्रक को मंझनपुर कोतवाली में सीज कर दिया गया है। खान निरीक्षक की कार्रवाई से बगैर रवन्ना गिट्टी बालू का परिवहन करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप है।