{"_id":"5c23d4f5bdec2256a6312a00","slug":"201545852149-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने परचून की दुकान से हजारों का माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने परचून की दुकान से हजारों का माल उड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारा। कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के हिसामबाद गांव में मंगलवार रात एक परचून की दुकान से चोरों ने नकदी सहित हजारों का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी दुकानदार को सुबह हुई। उसने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
हिसामबाद निवासी विजय केसरवानी ने अपने घर पर ही परचून की दुकान खोल रखी है। मंगलवार रात वह और उसके परिवार के सदस्य खाने के बाद सो गए। इस दौरान दरवाजा तोड़कर दुकान के भीतर घुसे चोर गल्ले में रखा दस हजार रुपया नगद और करीब 50 हजार रुपया कीमत का किराने का सामान उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। हालांकि शुरूआती जांच में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। मामले में कौशाम्बी इंस्पेक्टर राधेश्याम वर्मा का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।