{"_id":"5ba696f8867a557ea52f3259","slug":"201537644280-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरखास क्षेत्र के 48 गांवों की बती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरखास क्षेत्र के 48 गांवों की बती गुल
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेवादा। क्षेत्र के पुरखास विद्युत उपकेंद्र में लगा कैपेसिटर व पैनल शनिवार सुबह तेज आवाज के साथ जल गया। इसकी वजह से करीब 48 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उपकरणों को दुरुस्त करने में दो या तीन दिन का वक्त लग सकता है।
सरायअकिल क्षेत्र के पुरखास विद्युत उपकेन्द्र में तिल्हापुर, मोहम्मदाबाद और बकोढ़वा फीडर हैं। इन फीडरों से इलाके के लगभग 48 गांवों में बिजली की आपूर्ति की जाती है। शनिवार सुबह उपकेंद्र में लगा कैपेसिटर व पैनल अचानक जल गया। आग की लपट देख उपकेंद्र कर्मचारी सहम गए। संविदा कर्मचारी अदालती प्रसाद ने कंट्रोल रूम को फोन करके केंद्र से आपूर्ति ठप कराई। इसके बाद कर्मचारियों ने बालू आदि डालकर आग पर काबू पाया। उधर बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अवर अभियंता राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उपकरण जलने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। इन्हें ठीक करने में दो से तीन दिन का वक्त लगेगा।