फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   कातिल ठंड ने ली फिर दो लोगों की जान

कातिल ठंड ने ली फिर दो लोगों की जान

Sun, 07 Jan 2018 12:30 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
कातिल ठंड ने ली फिर दो लोगों की जान
कातिल ठंड ने ली फिर दो जान
विज्ञापन

-नहीं थम रहा कड़ाके की ठंड और शीत लहर का सितम
-चायल के कुसवां और सिराथू के कसिया गांव में ठंड से हुई मौत, कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
चायल/मूरतगंज। दोआबा में शीतलहर के साथ गलन भरी ठंड का सितम थमने का नाम नहीं ले रहा है। पखवारे भर से ठंड कातिल बनी है। शनिवार को ठंड की चपेट में आने से चायल के कुसवां और सिराथू के कसिया गांव में दो लोगों की मौत हो गई। दोपहर बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
चायल तहसील के कुसवां गांव का हरिश्चंद्र (45) पुत्र पन्नालाल शनिवार सुबह खेत की सिंचाई करने गया था। घर लौटने पर अचानक वह कांप उठा। युवक को ठंड की जद में देख परिवार के लोग घरेलू उपचार करते हुए अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे। परिवार के लोग जब तक उसे कहीं ले जाते युवक की सांसें थम चुकी थी। इसी तरह सिराथू के कसिया गांव निवासी दिलबहार (55) पुत्र शौकत अली बागवान था। रात बाग में ही अचानक तबीयत बिग़ड़ गई। आनन-फानन घर वाले रात इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद ले गए। जहां देर रात अधेड़ की इलाज के दौरान सांसें थम गई। शनिवार को दोपहर बाद परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन



मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार घायल
सिराथू (ब्यूरो)। सैनी कोतवाली के बारा हवेली गांव निवासी संदीप कुमार (22) पुत्र अमृत लाल मुंबई में रहकर कमाई करता है। इन दिनों वह घर आया है। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह वह साथी अंकित पुत्र अशर्फी लाल के साथ बाइक से देवीगंज बाजार गया था। लौटते समय एसबीआई बैंक के समीप अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सडक किनारे खड्ड में चली गई। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए घायलों को नदजीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed