फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ग्रैंड पैरेंट्स डे पर बच्चों ने की रंगारंग प्रस्तुति

ग्रैंड पैरेंट्स डे पर बच्चों ने की रंगारंग प्रस्तुति

Tue, 14 Nov 2017 01:04 AM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
ग्रैंड पैरेंट्स डे पर बच्चों ने की रंगारंग प्रस्तुति
ग्रैंड पैरेंट्स डे पर बच्चों ने की रंगारंग प्रस्तुति
विज्ञापन

-केपीएस भीटी में द्वीप जलाकर किया कार्यक्रम शुभारंभ
मंझनपुर (ब्यूरो)। केपीएस भीटी में सोमवार को ग्रैंड पैरेंट्स डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक व चायल विधायक संजय गुप्ता ने बाल विकास पुष्टाहार मंत्री रीता बहुगुणा जोशी के साथ मां सरस्वती के चित्र पर द्वीप जलाकर किया। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

ग्रैंड पैरेंट्स डे के मौके पर बच्चों ने अंधेर नगरी चौपट राजा, टका शेर भाजी टका शेर खाजा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण जैसे समाज के महत्वपर्ण विषयों पर प्रस्तुति करते हुए सामाजिक सद्भावना का संदेश दिया। कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि रीता बहुगुणा जोशी ने बच्चों की प्रस्तुति को जमकर सराहा। कार्यक्रम में प्रबंधक संजय गुप्ता ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ दादा-दादी, नाना-नानी का सम्मान करते हुए उनसे शुभाशीष लेना चाहिए। विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रीती मिश्रा ने ग्रैंड पैरेंट्स डे मनाए जाने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आधुनिक परिवेश में लोग बुजुर्गों का सम्मान करना भूल रहे हैं। संयुक्त परिवार एकल में बदल रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में विधायक चायल व मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने सभी ग्रैंड पैरेंट्स को शाल एवं गीता की पुस्तक देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के छात्र अविनाश पांडेय एवं तनु ने किया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य सीमा पवार, संगीता तिवारी, मनीषा और चारु शुक्ल सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed