फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   इंद्रजीत की गैरहाजिरी में बसपाईयों ने दिखाया उत्साह

इंद्रजीत की गैरहाजिरी में बसपाईयों ने दिखाया उत्साह

Fri, 18 Aug 2017 01:25 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
इंद्रजीत की गैरहाजिरी में बसपाईयों ने दिखाया उत्साह
इंद्रजीत की गैरहाजिरी में बसपाइयों ने दिखाया उत्साह
विज्ञापन

-पहली बैठक में बसपा नेताओं ने दिखाई एकजुटता
-मंझनपुर सीट की कमान अखिलेश को, राधेश्याम पटेल को मिली सिराथू की जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज को बसपा से निकाले जाने के बाद गुरुवार को पार्टी कार्यालय में बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। सभी दलों के साथ ही इंद्रजीत के समर्थकों की भी निगाह बैठक पर थी। कार्यकर्ताओं ने पहली बैठक में उत्साह के साथ एकजुटता दिखाई तो पदाधिकारी गदगद हो गए। मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र में डैमेज कंट्रोल थामने की जिम्मेदारी अखिलेश सरोज को दी गई है, जबकि सिराथू का प्रभारी राधेश्याम पटेल को बनाया गया है।
इंद्रजीत सरोज के बाहर होने के बाद गुरुवार को बसपा कार्यकर्ताओं की पहली बैठक हुई। जोनल कोआर्डिनेटर अशोक गौतम, राजू गौतम की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए अशोक गौतम व राजू गौतम ने कहा कि कुछ लोगों ने विपक्षियों से साठगांठ करके पार्टी को कमजोर करने की कोशिश की थी, ऐसे लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। बसपा के कार्यकर्ता सच्चे सिपाही हैं और वह बसपा के लिए काम करते रहेंगे। वह किसी के बहकावे में नहीं आने वाले। भाजपा को गरीब विरोधी सरकार बताते हुए कहा कि गोरखपुर में दर्जनों बच्चों की मौत हो गई और सरकार जिम्मेदारी लेने के बजाय सिर्फ झूठे आंकडे़े दिखाकर अपने को बचाने की कोशिश कर रही है। जोनल कोआर्डिनेटर ने घोषण की कि अखिलेश सरोज को मंझनपुर का प्रभारी बनाया जाता है, जबकि सिराथू की जिम्मेदारी राधेश्याम पटेल को दी गई है। जल्द ही चायल के प्रभारी की घोषणा कर दी जाएगी। जिलाध्यक्ष महेंद्र गौतम ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ता सक्रिय हों, जल्द ही बूथवार बैठक होगी। बैठक में संतोष गौतम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, हरीलाल बौद्ध, अशोक सोनकर, मेड़ीलाल सरोज, घनश्याम पटेल, रामखेलावन मास्टर, महताब आलम, नत्थू पासी, आरडी सरोज, अशोक सोनकर, रामचंद्र पासी, राजेंद्र पाल, आदि लोग रहे।
विज्ञापन


इनसेट...
बैठक में कार्यकारिणी की घोषणा
बसपा की बैठक में जिला इकाई की घोषणा की गई है। महेंद्र गौतम जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष आमिर काजी, महासचिव मैदान सिंह पटेल, सचिव शुकुरुलाल निर्मल, कोषाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद मौर्य, सदस्य चंद्रबली चौधरी, घनश्याम पटेल, अशोक सोनकर, अशोक कुमार, बच्चन पाल, जय प्रकाश त्रिपाठी, शिवबाबू नामदेव बनाए गए हैं। बीवीएफ की कमान महेंद्र कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed