फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   एफआईआर ने पूर्व विधायक की बढ़ाई मुश्किल

एफआईआर ने पूर्व विधायक की बढ़ाई मुश्किल

Sun, 13 Aug 2017 01:29 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
एफआईआर ने पूर्व विधायक की बढ़ाई मुश्किल
एफआईआर ने पूर्व विधायक की बढ़ाई मुश्किल
विज्ञापन

जिला पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच दर्ज हुई रिपोर्ट ने गरमाया माहौल
सोनू सिंह ने मौके को भुनाने तेज की पहल, भाजपाई भी सकते में
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। जिला पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक वाचस्पति के लिए इलाहाबाद में दर्ज हुई रिपोर्ट मुश्किल खड़ी कर सकती है। पत्नी मधुपति को वह तीसरी बार अध्यक्ष बनाने की कोशिश में हैं। मगर रिपोर्ट ने मुश्किल बढ़ा दी। अब इस मौके को सोनू सिंह ने भुनाना शुरू कर दिया है। वह माहौल गरमा कर अपनी पत्नी अनामिका सिंह को अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाने की कोशिश में जुट गए हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 22 अगस्त को उपचुनाव होना है। इसकी तैयारियां तेज हो चुकी हैं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधुपति ने दोबारा मजबूती से दावा ठोंका है। वहीं वार्ड नंबर एक की जिला पंचायत सदस्य अनामिका सिंह ने भी तगड़ी मोर्चेबंदी कर रखी है। अनामिका सिंह के पति पूर्व प्रमुख सोनू सिंह ने सदस्याें को लामबंद कर रखा है। आधे से ज्यादा सदस्य गायब हो चुके हैं। यह कहां हैं? इसका पता लगाने में पूर्व विधायक वाचस्पति और उनके समर्थक परेशान है। कई भाजपा कार्यकर्ता भी उनकी खोजबीन में जुटे हैं। दोनों पक्षों के बीच तगड़ी जोर आजमाइश चल रही थी कि इलाहाबाद में पूर्व विधायक वाचस्पति के खिलाफ जमीन पर कब्जा करने का मामला दर्ज हो गया। इस रिपोर्ट के दर्ज होने से सियासी माहौल एकदम से गरम हो गया है। पूर्व प्रमुख सोनू सिंह ने इस मामले को हवा देकर अपनी जमीन मजबूत करनी शुरू कर दी है। रिपोर्ट दर्ज होने से भाजपाई भी सकते में हैं। वहीं पूर्व विधायक के समर्थक भी ऐन वक्त पर हुई इस कार्रवाई से तिलमिला गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed