{"_id":"610edc9d8ebc3e7b9a3b7e21","slug":"20-years-old-boy-died-during-taking-bath-in-pond-kaushambi-news-ald31285911","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबने से युवक की मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबने से युवक की मौत, कोहराम
विज्ञापन
20 years old boy died during taking bath in pond
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूरतगंज। कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर बदले गांव का एक युवक शनिवार सुबह नहाते वक्त तालाब में डूब गया। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह उसे बाहर निकाला गया। हालांकि तब तक सांसें थम चुकी थीं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस छानबीन कर रही है।
रसूलपुर बदले निवासी कमलदीप (20) पुत्र रामचंद्र शनिवार सुबह दोस्तों के साथ गांव के ही तालाब में नहाने गया था। स्नान करते वक्त अचानक उसका पैर फिसल गया। देखते ही देखते वह गहरे पानी में समा गया। हादसा देख साथ रहे लोगों ने शोर मचाया। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने किसी तरह कमलदीप को बाहर निकाला। तसल्ली के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है। मृतक इंटरमीडिएट का छात्र था। पुलिस ने जांच के बाद उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हादसे में बाइक सवार की मौत
- हाईवे पर कोखराज कोतवाली के नजदीक हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मूरतगंज। कोखराज कोतवाली के नजदीक हाईवे पर शुक्रवार देर शाम ट्रक ने एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के मेदली का पूरा निवासी चंदन पुत्र पवन कुमार शुक्रवार देर शाम बाइक से ससुराल जा रहा था। अभी कोखराज कोतवाली के नजदीक ही पहुंचा था कि पीछे से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पवन कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। कुछ ही देर में पवन की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को पीएम होने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।