फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   20 thousand prize kaliya arrested

20 हजार का इनामी कालिया गिरफ्तार

Thu, 18 Apr 2019 12:28 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Thu, 18 Apr 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। पशु तस्करी के छह से ज्यादा मामलों में आरोपी इश्तियाक उर्फ कालिया को पिपरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने इश्तियाक की गिरफ्तारी के लिए 20 हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन


बुधवार को पिपरी कोतवाली में मीडिया से मुखातिब एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि करारी के आजाद नगर में रहने वाला इश्तियाक उर्फ कालिया पशु तस्कर है। जिले में उसके खिलाफ छह और भदोही में एक मामला दर्ज है। वह 29 दिसंबर 2018 से फरार चल रहा था। इश्तियाक की गिरफ्तारी के लिए 20 हजार का ईनाम घोषित किया गया था। मंगलवार को पिपरी इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने मुखबिर की सूचना पर अपनी टीम के साथ मखऊपुर तिराहे से इश्तियाक को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। इसके अलावा एक जिला बदर अपराधी भी पकड़ा गया है। पकड़ा गया आरोपी कोतवाली के आलमपुर गांव का संजू है। वह 28 फरवरी को जिला बदर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed