{"_id":"5c8807dbbdec2213f8015968","slug":"191552418779-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनी में फंदे पर लटकती मिली छात्रा की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनी में फंदे पर लटकती मिली छात्रा की लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी में फंदे से लटकती मिली छात्रा की लाश
लोंहदा गांव का मामला, परिजनों की रो-रोकर हालत खराब
अमर उजाला ब्यूरो
अजुहा। सैनी कोतवाली क्षेत्र के लोंहदा गांव में मंगलवार सुबह एक छात्रा की लाश कमरे में फंदे से लटकती हुई मिली। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।
बताया जाता है कि लोंहदा गांव की रचना (22) पुत्री स्वर्गीय. मुन्ना सोनकर बीए अंतिम वर्ष की छात्रा थी। बताया जाता है कि मंगलवार सुबह किसी बात को लेकर परिजनों ने उसे फटकार दिया था। इससे नाराज रचना अपने कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर लटक गई। कुछ देर बाद कमरे में पहुंचे परिजन रचना को फंदे से लटकता देख चीख पड़े। शोर पर तमाम ग्रामीण मौके पर आ गए। मामले में सैनी इंस्पेक्टर का कहना है कि परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर एफआईआर लिखकर कार्रवाई की जाएगी।