फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   अब डायलिसिस के लिए मरीजों को नहीं ढीली करनी होगी जेब

अब डायलिसिस के लिए मरीजों को नहीं ढीली करनी होगी जेब

Sat, 02 Mar 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
अब डायलिसिस के लिए मरीजों को नहीं ढीली करनी होगी जेब
फोटो नं-02
विज्ञापन

अब डायलिसिस के लिए नहीं जाना होगा गैर जिले
अब डायलिसिस के लिए नहीं ढीली करनी होगी जेब
जिला अस्पताल में सांसद ने डायलिसिस सेंटर का किया उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। किडनी रोगियों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें डायलिसिस कराने के लिए जेब नहीं ढीली करनी होगी। मुफ्त इलाज करने के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय में शुक्रवार को डायलिसिस सेंटर खुल गया। सेंटर के लिए आठ में दो मशीनें भी लगा दी गई हैं। सेंटर का उद्घाटन भाजपा सांसद विनोद सोनकर ने किया।
जिले के किडनी रोगियों को डायलिसिस कराने के लिए अभी तक प्रयागराज, लखनऊ व दिल्ली आदि जाना पड़ता था। एक बार डायलिसिस कराने में मरीज का 25 से 30 हजार खर्च हो जाता था। केंद्र सरकार ने संयुक्त जिला चिकित्सालय में न केवल डायलिसिस सेंटर खुलवाने का काम किया बल्कि दो मशीनें भी उपलब्ध करा दी। शुक्रवार को कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर संयुक्त जिला चिकित्सालय में सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सेंटर खुलने से जिले पीड़ितों को राहत मिलेगी। अब उन्हें डायलिसिस के लिए गैर जनपद नहीं जाना पड़ेगा। इस मौके पर विधायक लाल बहादुर, सीएमएस डॉ. दीपक सेठ के अलावा डॉ. अरविंद कनौजिया, डॉ. एके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
डायलिसिस कराने वाले पहले मरीज बने धीरेंद्र
फोटो नं-03
मंझनपुर। किडनी रोग से परेशान धीरेंद्र को डायलिसिस कराने के लिए प्रयागराज या फिर लखनऊ जाना पड़ता था। शुक्रवार को जिला अस्पताल में डायलिसिस सेंटर के उद्घाटन की खबर उन्हें पता चली तो वह अस्पताल पहुंचे। उद्घाटन के बाद चिकित्सकों ने पहले मरीज के रूप में धीरेंद्र की डायलिसिस की। मुफ्त में डायलिसिस होने से धीरेंद्र का चेहरा खिल उठा। उनका कहना है कि हर बार डायलिसिस कराने में उन्हें 25 से 30 हजार रुपये खर्च करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
....अब मरीजों के घर तक पहुंचेगा अस्पताल
फोटो नं-01
मंझनपुर (ब्यूरो)। जिले में चिकित्सकीय सुविधाओं से लैश मेडिकल मोबाइल यूनिट नाम की वैन का संचालन भी शुरू हो गया है। मरीजों के फोन पर प्राथमिक उपचार के लिए उनके घरों तक यह मोबाइल अस्पताल पहुंचेगा। वैन में मौजूद चिकित्सकों द्वारा सामान्य बीमारी, जुकाम, बुखार, हल्की चोट आदि का इलाज किया जाएगा। सांसद विनोद सोनकर ने शुक्रवार को मेडिकल मोबाइल यूनिट वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मोबाइल वैन के बावत सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि विषम परिस्थितियों में जो मरीज अस्पताल नहीं पहुंच सकता उसके इलाज के लिए इसे बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed