{"_id":"5b9ead2a867a557f6249fe6c","slug":"191537125674-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से लाखों का सामान ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों से लाखों का सामान ले उड़े चोर
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। सैनी कोतवाली के अमिरतापुर गांव में शनिवार की रात सेंध लगाकर चोर दो घरों से नगदी समेत लाखों का माल पार कर दिया। जगहट होने पर तीसरे घर में चोरी नहीं कर सके। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
अमिरतापुर मजरा कनवार निवासी रामेश्वर प्रसाद मौर्या खेती कर परिवार का गुजारा करता है। रोजाना की तरह शनिवार रात वह घर के बाहर परिवार समेत सो रहा था। आधी रात को सभी गहरी नींद में थे तभी घर की दीवार में सेंध लगाकर चोर घुस गए। रामेश्वर ने बताया कि चोरों ने बक्से में रखी 60 हजार नकदी, गहना समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान पार कर दिया। इसके बाद चोरों ने सौ मीटर की दूरी पर कनवार निवासी ओत प्रकाश के घर को निशाना बनाया। कच्ची दीवार में पीछे की तरफ सेंध काटकर चोर 12 हजार नकदी समेत बीस हजार का सामान उठा ले गए। बगल में ही ओमप्रकाश के बड़े भाई रामदास की घर की पक्की दीवार में सेंध काट रहे थे। जगहट होने पर ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। इस पर चोर रामदास के घर का आध कटा सेंध छोड़कर फरार हो गए। रविवार सुबह पीड़ितों ने अजुहा चौकी पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।