{"_id":"5b1ec6394f1c1b315d8b4820","slug":"191528743481-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में दो की मौत, चार घायल
Updated Tue, 12 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज/सिराथू। भरवारी कस्बे के एक डीसीएम ड्राइवर की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह कानपुर से वापस घर जा रहा था। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।वहीं अन्य हादसों में एक युवक की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए।
भरवारी के पुरानी बाजार मोहल्ला निवासी कमल कश्यप इलेक्ट्रिशियन है। कमल का बेटा मोनू कश्यप (23) डीसीएम की ड्राइवरी कर परिवार का गुजारा करता था। इन दिनों वह कस्बे के ही अजमेरी लाल की डीसीएम चलाता था। नौ जून को मोनू इलाहाबाद से माल लादकर कानपुर गया था। शाम को वापस लौटते समय रात में फतेहपुर जिले के खागा कस्बे के समीप हाईवे पर ट्रक की टक्कर से डीसीएम चालक मोनू की मौके पर ही मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के बाद लाश घर आई तो परिजनों में कोहराम मच गया।
वहीं सैनी क्षेत्र के भोला चौराहे पर बाइक की टक्कर में अपनी बहन से मिलने अलीपुरजीता जा रहा टुन्नी लाल(24) निवासी रछपालपुर थाना खखरेरू जिला फतेहपुर और देवीगंज की ओर जा रहा पप्पू(26) पुत्र रामचंद्र निवासी बाराहवेली खालसा थाना सैनी जख्मी हो गए। दोनों घायलोें को ग्रामीणोें ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने टुन्नी लाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं सैनी क्षेत्र के कमासिन हाईवे की है। हरी लाल(56) पुत्र दुबरी निवासी टेगाई जलालपुर थाना सदर कोतवाली साइकिल से जा रहा था। सुबह 10 बजे जैसे ही वह कमासिन चौराहे पर हाईवे पार कर रहा था। अचानक वह इलाहाबाद की ओर से आ रहे एक वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में घायल हरी लाल को सिराथू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अनेठा गांव का मो जाबिर(23) बाइक से सिराथू जा रहा था। गांव से बाहर निकलते ही पइंसा की ओर से आ रहे ट्रैक्टर से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में घायल जाबिर सिराथू अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
वहीं सैनी कोतवाली के केसरिया गांव के समीप हाइवे पर रविवार रात दस बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर सैनी कोतवाल राकेश तिवारी ने घायल को सिराथू अस्पताल भिजवाया। यहां चिकित्सकोें ने उसकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाल ने बताया कि हादसे मेें मारे गए युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। दिवंगत लोअर-टीशर्ट पहने हुए था। पुलिस शव की पहचान कराने की कोशिश कर रही है।